Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अफजाल अंसारी सपा प्रत्याशी घोषित

विशेष संवाददाता 19-02-2024
IMG-20240219-WA0099.jpg

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में जनपद के बसपा सांसद अफजाल अंसारी पर विश्वास जताते हुए गाजीपुर से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी लिस्ट में गाजीपुर से भी उम्मीदवार का एलान किया है. सपा ने गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक, आंवला से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर से राजेश कश्यप, हरदोई से ऊषा वर्मा, मिश्रिख से रामपाल राजवंशी, प्रतापगढ़ से एसपी सिंह पटेल, बहराइज से रमेश गौतम, गोंडा से श्रेया वर्मा और चंदौली से वीरेंद्र सिंह को कैंडिडेट घोषित किया है. सपा इससे पहले 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। सपा की मौजूदा सूची के बाद एक ओर जहां यह चर्चा शुरू हो गई है कि अब गाजीपुर से बसपा अब किसको उम्मीदवार बनाएगी तो वहीं कांग्रेस के लिए चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है. माना जा रहा था कि कांग्रेस,राज्य की प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर दावा ठोंक रही थी. सपा ने यह लिस्ट ऐसे वक्त में जारी की है जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याया यात्र में शामिल होने के सवाल पर कहा था कि पहले सीट शेयरिंग फाइनल हो जाए।

Post navigation

Previous: दस किलो अवैध गांजा व वाहन सहित चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Next: अनोखी शादी में सात फेरों की जगह लगे नौ फेरे

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.