Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

राशन कार्ड के सभी लाभार्थियों का होगा ई-केवाईसी

विशेष संवाददाता 25-06-2024
khabarimg

गाजीपुर। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त सिंह ने बताया है कि उ0प्र0 शासन द्वारा राशनकार्ड से आच्छादित समस्त लाभार्थियों के ई-केवाईसी का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए प्रदेश के समस्त उचित दर विक्रेताओं की ई-पास मशीन पर ई-केवाईसी सम्बन्धी सुविधा उपलब्ध करा दी गयी हैं। प्रदेश के समस्त राशनकार्ड के मुखिया सहित सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराए जाने का अभियान माह जून, 2024 से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए राशनकार्ड के मुखिया सहित समस्त सदस्यों का सहयोग नितान्त आवश्यक है। ई-केवाईसी अभियान के महत्वपूर्ण बिन्दु है। राशनकार्ड लाभार्थियों की ई-केवाईसी का कार्य ई-पॉस के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के सहयोग से निःशुल्क कराया जा रहा हैं। लाभार्थी अपनी निकटतम किसी भी उचित दर दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी हेतु लाभार्थियों का बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन किया जाएगा, ई-केवाईसी के साथ इस विकल्प के अन्तर्गत राशनकार्ड से मोबाइल नम्बर जोड़े जाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिसका उपयोग राशनकार्ड मुखिया द्वारा करते हुए मोबाइल नम्बर फीड संशोधित किया जा सकेगा। इस मोबाइल नम्बर पर कार्ड पर प्राप्त होने वाले राशन का विवरण एस०एम०एस० द्वारा प्राप्त होगा, उक्त के अतिरिक्त यदि किसी राशनकार्ड में मुखिया से परिवारजन का सम्बन्ध गलत प्रदर्शित है, तो उसे भी सुधारा जा सकेगा। इस संशोधन का अधिकार भी केवल राशनकार्ड के मुखिया को होगा, उन्होने जनपद के सभी राशनकार्डधारको से अपील किया है कि उचित दर दुकानों पर जाकर अपने राशनकार्ड में अंकित मुखिया सहित सभी सदस्यो का ई-केवाईसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें । उचित दर विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया जाता हैं कि जो कार्डधारक उनकी दुकान पर अपना राशनकार्ड, आधार लेकर जाता है उसका अविलम्ब ई-केवाईसी करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार से विलम्ब न किया जाय।

Post navigation

Previous: शौच से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Next: एक परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.