Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

राष्ट्रीय तीरंदाजी में अमन और रोहित ने जीता सिल्वर

विशेष संवाददाता 07-02-2025
Untitled-1 copy

जमानिया। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय तीरंदाजी खेलों में गाजीपुर के अमन और रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने यूपी टीम की ओर से खेलते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

जैसे ही अमन और रोहित के पदक जीतने की खबर आई, द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी, खेल प्रेमियों, परिजनों और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यूपी सरकार ने दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को सराहते हुए दो-दो लाख रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र में दोहरी खुशी छा गई। अमन और रोहित ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह थोड़े अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए, लेकिन अगले मुकाबले में गोल्ड जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। इस मौके पर प्रियंका त्यागी, साक्षी विद्वान, योगेंद्र सिंह राणा, गाजीपुर तीरंदाजी अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह और जिला सचिव नंदू दुबे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खिलाड़ियों की उपलब्धि और परिचय
अमन ढढनी निवासी हैं और स्नातक के छात्र हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं।
रोहित लोकवां टोकवां निवासी हैं और वर्तमान में आईटीबीपी में कार्यरत हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

कोच और अधिकारियों ने दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एवं कोच सतीश दुबे ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में ये दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतेंगे।

Post navigation

Previous: सैदपुर में 8 साल का बच्चा लापता, परिजनों में हड़कंप
Next: जमानियां और दिलदारनगर विद्युत कर्मियों के बीच हुआ क्रिकेट मैच, दिलदारनगर ने दर्ज की जीत

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.