Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एम्बुलेंस कर्मियों को किया सम्मानित

ब्यूरो 15-01-2022

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220115-WA0057

ग़ाज़ीपुर। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा आपात काल में लोगों की सही मददगार बनकर उन्हें नया जीवन प्रदान कर रही है। यह सब कुछ संभव हो पाता है एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेकनीशियन (ईएमटी) की बेहतर सूझबूझ की बदौलत। इसी को देखते हुए गुरुवार को आधा दर्जन एंबुलेंस कर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबन्धक संदीप चौबे ने बताया कि शासन की मंशा है कि पीड़ित या उनके परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस पर कॉल करने के बाद बताए गए लोकेशन पर कम समय में रिस्पांस देकर उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल पहुंचाया जाए, जिससे मरीज का समय से इलाज हो सके और उनकी जान बचाई जा सके। ऐसे ही मरीजों के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने वाले पायलट उमेश कुमार, लाला, संतोष यादव, अशोक कुमार, सदन यादव और आईएमटी केसर सिंह ईएमटी को 108 एंबुलेंस के मंडल अधिकारी सुमित दुबे और जोनल अधिकारी मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में 108 एंबुलेंस की संख्या 37 व 102 एंबुलेंस की संख्या 42 है। अप्रैल 2021 से जनवरी 2022 तक करीब 5000 लोगों को एंबुलेंस सेवा के माध्यम से रिस्पॉन्स किया गया है, जिसमें से कई गंभीर मरीज भी आए, जिन्हें जिला अस्पताल के द्वारा रेफर करने पर वाराणसी बीएचयू एवं ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है। एंबुलेंस चालक उमेश कुमार ने बताया कि इस सम्मान से हम लोगों के कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। हम आगे दोगुनी उर्जा से रिस्पांस दे सकेंगे। पायलट लाला ने बताया कि उन्हें इस तरह के सम्मान की उम्मीद नहीं थी। वह हमेशा फोन आते ही बताए गए लोकेशन की तरफ निकल पड़ते हैं, लेकिन सम्मान मिलने से हौसला और भी बढ़ेगा।

About the Author

ब्यूरो

Editor

गाजीपुर जनपद में हो रही गतिविधियों को आपके सामने लाने का प्रयास है।

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अंतिम दिन लगी स्टॉल पर काफी भीड़
Next: आमरण अनशन पर बैठे पूर्व सैनिक

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.