Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी से क्षुब्ध सभासद ने ईओ को सौपा पत्रक

ब्यूरो 03-07-2021
khabarimg

जमानियां। स्थानीय कस्बा बाजार के बुद्धिपुर मोहल्ले में नपा द्वारा कराये जा रहे सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी से क्षुब्ध होकर मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने शनिवार को शिकायती पत्रक अधिशासी अधिकारी को सौंपा।

मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर के कस्बा बाजार स्थित बुद्धिपुर मोहल्ले में भगवान हलवाई के मकान से मजार तक मुख्य सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है।सड़क किनारे नाली निर्माण के लिए प्रयोग की जा रही ईट मानक के अनुरूप नहीं है। इतना ही नहीं सड़क निर्माण में गिट्टी का प्रयोग कम राबीज व बालू का प्रयोग ज्यादा किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि मानक के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग या बंदर बांट किसी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में ईओ अब्दुल सब्बुर ने बताया कि मुख्य सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर पत्रक प्राप्त हुआ है। जिस पर जांच टीम गठित कर दिया गया है। जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार ही निर्माण कार्य होगा।

Post navigation

Previous: नगर पालिका की साफ सफाई का बारिश ने खोली पोल
Next: नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा हड़पने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.