Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अनुष्का ने रचा इतिहास

ब्यूरो 28-10-2021
khabarimg

जमानियां। होनहार बिरवान के होत चीकने पात वाली कहावत को चरितार्थ किया अनुष्का कुमारी ने जेईई एडवांस के घोषित परिणाम में क्षेत्र के एक स्कूल की इस छात्रा ने इतिहास रच दिया। बिना कोचिंग ट्यूशन के प्रथम प्रयास में यह सफलता मिलने पर स्कूल सहित शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

एडवांस परीक्षा में इसे इंडिया कैटेगरी रैंक में 2806 वां स्थान प्राप्त हुआ है।ध्यातव्य है कि अनुष्का के पिता डॉ अरुण कुमार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानियां में रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के पद पर 2006 से सेवारत हैं और सुनीता देवी कुशल गृहिणी हैं।अनुष्का के दादा जी राजाराम शास्त्री जी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हैं।छात्रा ने क्षेत्र के एक निजी विद्‍यालय में कक्षा 5 से कक्षा 12 वीं की शिक्षा संस्थागत छात्रा के रूप में अध्ययन करते हुए बिना किसी अतिरिक्त सहयोग के हासिल किया है। सफल छात्रा का पैतृक गांव जौनपुर जनपद का सुदनीपुर है वर्ष 2021की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उसने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर,अपने दादा दादी माता पिता एवं स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर आरुल मनोज श्रीवास्तव रसायन विज्ञान दुष्यंत यादव भौतिकी अनुप प्रताप सिंह गणित प्रधानाध्यापिका अलफोंजो मैडम ज्ञानदेव यादव सर एवं स्कूल के समस्त गुरुजनों को देते हुए सभी से आजीवन आशीर्वाद की कामना की है।अनुष्का अपने  छोटे भाई अभिषेक कुमार एवं छोटी बहन अंकिता कुमारी के सहकार को सफलता हेतु आवश्यक मानते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अनुष्का ने बताया कि मेरे पिता जी के महाविद्यालय के डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री  एसोसिएट प्रोफेसर एवं अध्यक्ष  हिंदी विषय मौखिकी विजिटिंग एग्जामिनर ने मुझे लक्ष्य निर्धारण उसे हासिल करने हेतु जो प्रेरणा दी थी। उसका परिणाम आपके सामने है। अनुष्का कुमारी को जोसा (JOSAA) की ऑनलाइन काउंसलिंग में आईआईटी बी एच यू काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश मिला है।अपने से नीचे की कक्षाओं में अध्ययनरत शिक्षार्थियों के लिए अनुष्का ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अपने लक्ष्य का निर्धारण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन को आग्रही की भांति स्वाध्याय अध्ययन मनन एवं चिंतन रूपी परिश्रम से सफलता पाई जा सकती है।मृदुभाषी एवं बेहद संजीदा शिक्षक डॉ अरुण कुमार की बिटिया के इस शानदार पारी के लिए महाविद्यालय के प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव उप प्रबन्धक रविन्द्र नाथ यादव प्राचार्य डॉ शरद कुमार संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ विमला देवी हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास डॉ संजय कुमार सिंह प्रो बिपिन कुमार लेखाकार सत्य प्रकाश सिंह मनोज कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह इंद्रभान सिंह कमलेश प्रसाद आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।सफलता से गदगद डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने महाविद्यालय परिवार में मिठाई बटवाया।

Post navigation

Previous: निकाला गया पदयात्रा
Next: श्रीराम कथा का होगा आयोजन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.