Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

शिक्षकों का मनमाना रवैया आदेश के बाद भी गांधी जयंती के दिन बंद रहे कई विद्यालय

विशेष संवाददाता 03-10-2023

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
20231002_102949amByGPSMapCamera.jpg

जमानिया। क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालयों में झंडा रोहण किया गया और बच्चों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये लेकिन अधिकतर विद्यालय झंडा रोहण के बाद फोटो खींच कर 11 बजे तक विद्यालय बंद कर दिया। जबकि विद्यालय 3 बजे तक खोलने का आदेश है। विद्यालय के पूरे स्टाफ भी मौजूद नहीं मिले।


प्रदेश सरकार की ओर से 2 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में गहन स्वच्छता कार्यक्रम चलाये जाने का निर्देश पारित किया था। लेकिन यह मात्र निर्देश ही बन कर रह गया। क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं दिखा। हमारी टीम ने क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर‚ बघरी‚ रामपुर उर्फ सलेमपुर‚ बरूईन सहित प्राथमिक विद्यालय बूढाडीह‚ हाबल्लमपुर‚ लमुई‚ हमीदपुर शिव मंदिर‚ पूर्व माध्यमिक विद्यालय दरौली का दौरा किया। जिसमें से लमुई‚ हमीदपुर‚ दरौली‚ बरूईन गांव में विद्यालय खुला पाया गया। जिसमे झंडा रोहण के बाद बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। शेष विद्यालयों में झंडा रोहण के अलावा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। विद्यालय में ना ही साफ सफाई ही देखी गई। हालांकि बारिश के कारण कम बच्चे स्कूल पहुंचे थे। तो वही विद्यालय के पूरे स्टाफ भी विद्यालय नहीं पहुंचे। जबकि एक अक्टूबर से यूपी के सरकारी स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है। परिषदीय स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किया जाना है। प्रार्थना और योगाभ्यास का समय 15 मिनट रखा गया है। लेकिन विद्यालय 11 बजे ही बंद होना अपने आप में सवाल खडा कर रहा है। शिक्षक गांधी जयंती को छुट्टी के रूप में मनाने के आदि हो चुके शिक्षक झंडा रोहण कर कोराम कर विद्यालय बंद कर 10ः30 –11 बजे तक घर लौट गये। इन विद्यालयों में न ही साफ सफाई दिखाई दी और न ही इस अवसर पर कोई कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इन विद्यालयों के कक्षाओं तक को खोला नहीं गया था। इस संबंध में एबीएसए अशोक कुमार गौतम ने बताया कि विद्यालयों में आज पढ़ाई नहीं होनी थी लेकिन विभिन्न गतिविधियों को कराने के निर्देश दिए गए थे।

Post navigation

Previous: कोतवाली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच धूमधाम से निकला गया बारावफात का जुलूस
Next: सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई गांधी जयंती

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.