
गहमर। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी थाना गहमर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को की गई। आरोपी की पहचान धड़ाधड़ बाबा उर्फ सूर्यप्रकाश पांडेय के रूप में हुई है, जो जंगीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पचला का निवासी है और रायशंकर पांडेय का पुत्र है।
थाना गहमर पुलिस टीम ने उप निरीक्षक कौशलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त को गहमर स्टेशन के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75(1)(i), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5m/6 के तहत मामला दर्ज था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।