अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना नन्दगंज पुलिस द्वारा बुद्धवार को 10.30 बजे हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट मे वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के मार्गदर्शन में वांछित अभियुक्तों की तलाश व कानून व्यवस्था के दृष्टिगट चलाये जा रहे अभियान के तहत शादियाबाद रेलवे क्रासिंग के पास अभियुक्त पुनीत यादव पुत्र रामभजन यादव निवासीग्राम ईशोपुर मनियार बरहपुर थाना नन्दगंज जो मु0अ0सं0 259/2020 धारा 386,307,506 व मु0अ0सं0 006/2019 धारा 147,148,149, 302,325,504,506 मे वांछित था, को अवैध 01 अदद देशी तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 58/2021 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी मे शामिल पुलिस टीम थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय, उ0नि0 शिवपूजन बिन्द, उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ सिंह, का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 अर्जुन सरोज मौजूद रहे।