Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • स्वास्थ्य

गाँव में ‘टेस्टिंग, टीकाकरण और ट्रेसिंग’ की टीम पहुँचते ही लोगों में दिखा उत्साह

ब्यूरो 25-05-2021
IMG-20210525-WA0008

गाजीपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव तक रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटीटी), निगरानी समिति, कोविड-19 जांच और कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीम भेजकर आपदा से दो-दो हाथ करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के अंतर्गत 14 टीम मौजूदा समय में काम कर रही हैं। मंगलवार को मोहम्मदाबाद के माढुपुर में इन टीमों द्वारा ग्रामीणों की जांच और टीकाकरण के साथ ही सर्वे का काम किया गया। जहां पर 50 ग्रामीणों का टीकाकरण एवं 106 लोगों का एंटीजन कोविड-19 जांच किया गया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही।

टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर मोहम्मदाबाद के एसडीएम राजेश गुप्ता ने पूरी टीम का निरीक्षण किया । टीम में सभी कर्मचारी की उपस्थिति पायी गई । इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की कोविड-19 की जांच एवं टीकाकरण के प्रति दिख रहे उत्साह के लिए बधाई भी दी। उन्होने कहा कि अगर इसी तरह लोग उत्साह दिखाते रहें तो वह दिन दूर नहीं जब कोविड-19 को खत्म करने में हम सफल रहेंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कोविड-19 जांच और टीकाकरण गांव- गांव कराया जा रहा है जिसके लिए मोहम्मदाबाद ब्लाक में 14 टीमें बनाई गई हैं, जो प्रतिदिन इन कामों को कर रही हैं। मंगलवार को माढुपुर ग्राम सभा में आरआरटी, निगरानी समिति के साथ कोविड-19 की जांच और टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 जांच के लिए लगभग 150 और टीकाकरण के लिए 100 लोगों का लक्ष्य रखा गया है और उम्मीद है जिस तरह से लोग जागरूक हैं वह लक्ष्य जरूर पूरा होगा।
इस अवसर पर बीपीएम संजीव कुमार, एलटी नवनीत, पंकज मद्धेशिया, नीलम सिंह एएनएम ,अन्नू वर्मा सी एच ओ, पूनम तिवारी आशा वर्कर ,संगीता एएनएम, नंदिनी राय आशा संगिनी, रीता मालवीय आंगनवाड़ी मौजूद रहीं।

Post navigation

Previous: मोबाइल की बन्द दुकान में लगी आग
Next: ग्राम प्रधान व सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.