Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

वायरल फीवर से निपटने के लिए आयुष विभाग तैयार

ब्यूरो 06-09-2021
khabarimg

गाजीपुर। कोविड के साथ ही वर्तमान में मौसम के बदलाव के कारण मौसमी बीमारियाँ बढ़ रही हैं। इनमें जुकाम, खांसी, बुखार आम बीमारी हैं। इसके लक्षण हैं तो घबराने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि आयुर्वेद में ऐसी औषधि के प्रयोग का जिक्र है जो वायरल और संक्रामक बीमारियों के लिए रामबाण का काम करती हैं। इसके साथ ही रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होती हैं।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर पर आयुष विभाग के डॉ अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है, जिसको लेकर लगातार मरीजों की संख्या स्वास्थ्य केंद्र पर बढ़ रही है। शनिवार को 32 मरीजों का इलाज किया गया, जिसमें से करीब 15 मरीज वायरल बुखार के थे। सभी मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयीं। इन सभी औषधियों को शहद के साथ दिन में दो बार खाने से बुखार में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार से पीड़ित व्यक्ति अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। उबला हुआ पानी पिएं, चावल और दही का सेवन न करें। इसके अलावा ठंडा खाने और पीने से बचें। सामान्य मरीज की नाडी देखकर दवा दी जाती है और मरीज की हालत गंभीर हो तो उसको खून की जांच कराने का परामर्श दिया जाता है। इसके बाद ही रिपोर्ट के अनुसार ही दवा दी जाती है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ आनंद विद्यार्थी ने बताया कि अमृतबल्ली, गुडूची, गिलोय आदि नामों से पुकारी जाने वाली आयुर्वेदिक औषधि संक्रामक बीमारियों को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखती है। उन्होंने बताया कि गिलोय का काढ़ा शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। गिलोय का इस्तेमाल सैकड़ों सालों से बुखार को ठीक करने के लिए किया जाता है। गिलोय का काढ़ा कई दिन तक लगातार सेवन करने से पुराने से पुराने ज्वर में राहत मिलती है।

Post navigation

Previous: पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर-प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह
Next: 108 एंबुलेंस की तत्परता से बची युवक की जान

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.