Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बी० एड० विषम सेमेस्टर परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए

विशेष संवाददाता 24-02-2025
IMG-20250224-WA0014

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फरवरी से गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुई थीं, जो सोमवार को सकुशल सम्पन्न हो गईं। परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को बी० एड० प्रथम सेमेस्टर के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया।

गाजीपुर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय को 20 बी० एड० महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित की जा रही थी। सोमवार को पी० जी० कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कुल 1577 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1540 उपस्थित हुए, जबकि 37 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में सख्ती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

परीक्षा की पारदर्शिता और सुचिता बनाए रखने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा गया था। परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के समय पुलिस बल और पीएससी के साथ प्रोक्टोरियल टीम ने सघन तलाशी ली। छात्रों को मोबाइल, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकल के किसी भी साधन के उपयोग की मनाही थी।

नकल करते पकड़े गए परीक्षार्थियों पर कार्रवाई

प्राचार्य प्रोफे० पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान सोमवार को दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन पर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। इस जांच टीम में मुख्य कुलानुशासक प्रोफ० (डॉ०) एस० डी० सिंह परिहार, प्रोफ० रविशंकर सिंह, प्रोफ० (डॉ०) एस० एन० सिंह, प्रो० (डॉ०) अरुण कुमार यादव, डॉ० बद्रीनाथ सिंह, डॉ० राम दुलारे, डॉ० योगेश, डॉ० गोपाल यादव, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० शिप्रा श्रीवास्तव आदि सदस्य शामिल थे।

Post navigation

Previous: गाजीपुर में पी.डी.ए. की हुंकार: भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में रोष
Next: वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.