Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रिंग खोलते वक्त गिरा छज्जा, मजदूर की मौत

विशेष संवाददाता 22-09-2024
IMG-20240922-WA0178.jpg

गाजीपुर। सेंट्रिंग खोलते समय भरभराकर गिरे बारजे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि एक कपड़ो के शोरूम के गोदाम के गेट पर बना नवनिर्मित छ्ज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई है।मलबे मे दब कर मजदूर की मौत हो गयी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के महुआबाग इलाके की है। जहां गोदाम का छ्ज्जा कुछ दिन पूर्व निर्मित किया गया। आज उसकी सेंट्रिंग खोलते वक्त वह भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में दबकर मजदूर की मौत हुई है। मृतक मजदूर शमीम बिहार के भभुआ कैमूर का रहने वाला था। सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की छानबीन शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मृतक मजदूर के परिजनों को दे दी गई है। उनके द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: जखनियां तहसील के नये एसडीएम होंगे रवीश गुप्ता
Next: एनम की बड़ी लापरवाही नवजात शिशु की मौत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.