Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • खबर ⁄ समाचार

बेटाबर खुर्द में नाइट क्रिकेट का रोमांचक फाइनल बारा ने जीता खिताब

ब्यूरो 31-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250531-WA0005.jpg



जमानियां। तहसील क्षेत्र के बेटाबर खुर्द गांव में अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार रात को बेहद रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। इस खिताबी भिड़ंत में बारा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चकिया को सात विकेट से मात देकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया।
10-10 ओवरों के इस मुकाबले में, टॉस जीतकर बारा की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, चकिया की टीम निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी। जवाब में, बारा के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए लक्ष्य को केवल तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और शानदार जीत दर्ज की। मैच समाप्ति के बाद, विजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कप प्रदान कर खिलाड़ियों को उनकी जीत के लिए बधाई दी। इस दौरान बारा टीम के नजमुद्दीन को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द मैच” चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ी ओमकार को “मैन ऑफ द सीरीज” के खिताब से सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका रमेश कुमार और घनश्याम तिवारी ने बखूबी निभाई, जबकि वरुण पाठक ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन किया और रजनीकांत ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर भदौरा ब्लॉक के जिला पंचायत सदस्य अशोक कुमार ‘आंसू’, ओमप्रकाश वर्मा, अंजनी तिवारी, राजेश्वर मास्टर, डिंपल भारती, पीयूष भारती, संजीव भारती, मुन्ना कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस रोमांचक मुकाबले का जमकर लुत्फ उठाया।

Post navigation

Previous: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा 4 ट्रैक्टर, 2 रैपर सीज
Next: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.