Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा 4 ट्रैक्टर, 2 रैपर सीज

ब्यूरो 31-05-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250531-WA0000.jpg



जमानिया। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार को मंझरिया, खलिलनचक और देवरिया गांवों में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने चार ट्रैक्टर और दो रैपर को सीज कर दिया।

तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है। क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम, जिसमें नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, लेखपाल सुभाष और अरुण कुमार सिंह शामिल थे, तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मंझरिया गांव और खलिलनचक गांव से खनन कार्य में लगे एक ट्रैक्टर और एक रैपर को जब्त कर लिया गया। वहीं, देवरिया गांव में दो ट्रैक्टरों को मिट्टी लादते हुए पकड़ा गया। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों और रैपर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
तहसीलदार ने दृढ़ता से कहा कि खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और किसी को भी अवैध खनन करने की छूट नहीं दी जाएगी। इस दौरान टाली और जेसीबी के संचालन पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन की इस अचानक की गई कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस सख्ती की सराहना की है। तहसील प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी छापेमारी जारी रहेगी और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: नीम के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, छह पर केस दर्ज
Next: बेटाबर खुर्द में नाइट क्रिकेट का रोमांचक फाइनल बारा ने जीता खिताब

संबंधित खबरें

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026

शायद आपने नहीं देखा

IMG-20260514-WA0011
  • खबर ⁄ समाचार

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल बरुईन के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में लहराया सफलता का परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
InShot_20260514_075332435
  • खबर ⁄ समाचार

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में लहराया परचम, दुर्गेश मौर्या ने किया टॉप

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260514-WA0010
  • खबर ⁄ समाचार

सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानियां के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में फहराया परचम

संतोष शर्मा 14-05-2026
IMG-20260512-WA0004
  • खबर ⁄ समाचार

परदेस से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

संतोष शर्मा 12-05-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.