Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नीम के पेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, छह पर केस दर्ज

ब्यूरो 31-05-2025
khabarimg



जमानिया। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह नीम का पेड़ काटने और मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फावड़े चल पड़े, जिसमें एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रसूलपुर निवासी राजा बाबू यादव ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह करीब 8:20 बजे गांव के ही कुछ लोग नीम का पेड़ काट रहे थे और वहां से मिट्टी हटा रहे थे। जब राजा बाबू यादव और उनके परिजनों – चंदन यादव, मंदन यादव और रीता देवी – ने इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठी और फावड़े से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तत्काल कोतवाली में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि राजा बाबू यादव की तहरीर पर रामानंद यादव, सदानंद यादव, अभिषेक यादव उर्फ विशाल, अभिषेक यादव उर्फ अमितेष, रीता देवी और किरण देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: दहेज हत्या विवाहिता की मौत, पति सहित छह पर केस
Next: अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा 4 ट्रैक्टर, 2 रैपर सीज

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.