Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

गाजीपुर बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

ब्यूरो 22-04-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg


गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए आवंटित विकास खंडों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, उदय चंद्र राय, जो वर्तमान में देवकली में तैनात थे, को सैदपुर भेजा गया है। नगरीय क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी मिनहाज आलम अब बिरनो का कार्यभार संभालेंगे, जबकि जमानियां के सुरेंद्र सिंह पटेल को भदौरा स्थानांतरित किया गया है। सादात के मनीष कुमार पांडेय को कासिमाबाद और मरदह के राजीव कुमार यादव को जमानियां भेजा गया है। अन्य तबादलों में, कासिमाबाद के बीरबल राम को मुहम्मदाबाद, बाराचवर के सुनील कुमार को देवकली, भदौरा के सीता राम यादव को सादात और मुहम्मदाबाद के दीना नाथ साहनी को मरदह स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, नीलेंद्र कुमार चौधरी को बाराचवर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, वहीं आलोक कुमार मुख्यालय और नगरीय क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शेष खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। जिला प्रशासन के इस कदम को शैक्षिक प्रशासन में सक्रियता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान करने के लिए कहा गया है।

About the Author

ब्यूरो

Editor

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: गाजीपुर सैनिक चौराहे के पास होटल अतिथिकांटिनेंटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू
Next: पड़ोसी जनपद बक्सर का लाल भी किया यूपीएससी क्वालीफाई बधाई देने वालों का लगता ताता

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Mostbet PL: Najlepsze wskazówki dla udanego hazardu online

06-03-2026 1
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Официальный Сайт Pinco Casino Вход и Зеркало 4590 2 Ministère De La Santé Publique

02-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Учимся у опытных игроков в 1хбет казино

24-02-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Устойчивые ставки: Как использовать 1xbet зеркало

23-02-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.