Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • घटना / दुर्घटना

गाजीपुर सैनिक चौराहे के पास होटल अतिथिकांटिनेंटल के किचन में लगी आग, कर्मचारियों ने पाया काबू

ब्यूरो 22-04-2025
IMG-20250422-WA0002.jpg


गाजीपुर। शहर के सैनिक चौराहे के समीप स्थित एक बड़े होटल अतिथिकांटिनेंटल में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। होटल के सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित किचन में अचानक आग लग गई, जिसकी लपटें और धुआं दूर से दिखाई दे रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही होटल कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने होटल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए तुरंत कार्रवाई की। इसी बीच, फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। होटल स्टाफ की सूझबूझ और त्वरित प्रयासों के चलते आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम ने भी इसकी पुष्टि की है। होटल कर्मचारियों की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Post navigation

Previous: केसिया टोरा, रोसेली और शकरकंद की पत्तियां शुगर, रक्तचाप और हृदय रोगों में लाभकारी – शोध
Next: गाजीपुर बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

संबंधित खबरें

85 (2)
  • घटना / दुर्घटना

बेकाबू स्कॉर्पियो की चपेट में आए युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विशेष संवाददाता 08-06-2025
014 (8)
  • घटना / दुर्घटना

अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेष संवाददाता 08-06-2025
01 (5)
  • घटना / दुर्घटना

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जलता ट्रेलर बना शोला, आधा दर्जन ट्रैक्टर जलकर खाक – बाल-बाल बचे चालक और सहायक

विशेष संवाददाता 07-06-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.