Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भाजपा व सपा उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विशेष संवाददाता 08-07-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210708-WA0009

गहमर(गाजीपुर)। विकासखंड भदौरा पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन के दिन गुरुवार को 2 प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना सिंह पत्नी त्रिभुवन सिंह निवासी गहमर एवं सपा समर्थित प्रत्याशी नरगिस खातून पुत्री नूर हसन खान निवासी रकसहा दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा सपा कार्यकर्ताओं के हुजूम को यूनियन बैंक मुख्य चौराहे पर ही रोक दिया गया। वहां से प्रत्याशी अनुमोदक और प्रस्तावक के साथ खंड विकास कार्यालय में बने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। जहां मेडिकल टीम के द्वारा थर्मल स्कैनर और एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया। तीन सदस्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दोनों प्रत्याशियों का पर्चा जांच उपरांत वैध पाया गया। खंड विकास अधिकारी भदौरा अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 3 फार्म की बिक्री की गई थी जिसमें से एक प्रत्याशी द्वारा पर्चा दाखिल नहीं किया गया। पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि हम लोग वैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से उम्मीदवारी कर रहे हैं अगर प्रशासनिक तौर पर सत्ता के दबाव में मान सम्मान पर आंच आई तो हम समाजवादी लोग हैं हम अपने मान सम्मान को बचाना जानते हैं।

नामांकन के दौरान बाजार में वाहनों की लगी लंबी कतार

विकासखंड भदौरा के ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव हेतु होने वाले नामांकन के दौरान बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही।
जानकारी अनुसार सेवराई तहसील मुख्यालय के स्थानीय बाजार में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर नहर के मुख्य मार्ग को रोकते हुए रूट डायवर्ट किया गया था। इस दौरान प्रत्याशियों के द्वारा वाहनों के काफिले एवं धन्यवाद बड़े वाहनों के कारण बाजार में करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रहे। रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने के साथ जाम समाप्त कराया गया।

Post navigation

Previous: युवा तुर्क का श्रद्धापूर्वक मनायी गई 14 वी पुण्यतिथि
Next: धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संबंधित खबरें

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.