Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

भाजपा सरकार पूंजीपतियो की सरकार विधायक वीरेंद्र यादव

विशेष संवाददाता 29-01-2024
IMG-20240129-WA0166.jpg

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के निर्देश पर दिनांक 26 जनवरी से शुरु पीडीए पखवाड़े के तहत  जंगीपुर विधान सभा के वैदापुर ग्राम में  जनपंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस जनपंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि   समाजवादियों ने हमेशा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी है और सामाजिक न्याय सदैव से समाजवादी आंदोलन का मूल मंत्र भी  रहा है।  सभी समाजवादी आंदोलन के नेताओ का निर्विवाद और आमसहमति से यह मानना रहा है कि जो समाज आर्थिक और सामाजिक रुप से पिछड़ा है उसे विशेष अवसर प्रदान कर  समाज और विकास की मुख्य धारा में लाया जाए लेकिन भाजपा सरकार  पिछड़ों -दलितों को आरक्षण के नाम मिले  इस विशेष अवसर को समाप्त करने की साजिश रच रही है। उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित की जा रही  पीडीए जनपंचायत के मकसद को बताते हुए कहा कि पीडीए एक ऐसा जनआंदोलन है जिसका मकसद  समाज के पिछड़े,दलित,शोषित और वंचितों को उनके हक अधिकार  के प्रति जागरूक करना और भाजपा सरकार की दलित और पिछड़ा विरीधी नीतियों से आगाह करना है। जंगीपुर विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि आज की वर्तमान भाजपा  हुकूमत को इस देश के गरीबों,शोषितों और वंचितों से कुछ भी लेना देना नही है उसे केवल कुछ पूंजीपति घरानों की फिक्रमंद है।  उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जातीय जनगणना का होना बहुत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और आर्थिक विषमता को मिटाने के लिए संविधान में जो आरक्षण की व्यवस्था की गयी उसे समाप्त करना चाहती है।इस सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, महिलाऐं,व्यापारी,अधिवक्ता,शिक्षक सभी भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी शोषित, पीड़ित, वंचित समाज को समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी देने के लिए संकल्पित है।इस जनपंचायत में मुख्य रूप से राजेन्द्र यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, दारा यादव, उपेन्द्र यादव, मथुरा यादव आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: बीच बाजार ग्राम प्रधान को दबंगों ने पीटा
Next: आरटीआई मैदान गाजीपुर में 30 व 31 जनवरी को होगा सामुहिक विवाह कार्यक्रम

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.