Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक दर्जन चोटिल

विशेष संवाददाता 13-04-2024
IMG-20240413-WA0121.jpg

गाजीपुर। भावरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में शनिवार की सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग चुटहिल हो गए । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत देख कुल छः लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, एसडीएम मनोज कुमार पाठक मौके पर पहुंचे तथा गा़मीणों से घटना के बावत जानकारी ली। बताया जाता है कि गांव निवासी छोटे लाल राजभर पुत्र 40 वर्ष, स्वंय के खेत में बोई हुई सब्जी की रखवाली कर रहा था इसी बीच गाँव के तनवीर हासमी द्वारा छोटे लाल राजभर के खेत में बोई गई सब्जियो मे घुस कर आ रहा था, जिसे मना करने बाद तनवीर हासमी व प्रीतम के बीच में वाद विवाद गाली गलौज व मारपीट हो गई बाद में मन मनबढ युवकों ने प्रीतम राजभर के घर पर आकर उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इसी बीच पुनः मारपीट होने लगी। जिसमें . छोटे लाल, मीना देवी पत्नी जवाहिर, सुवचनी पत्नी रामलोचन,. राजगुदी पत्नी छोटे सचली पत्नी मोतीलाल,. प्रिती पुत्री छोटेलाल 7. अरुण राजभर . बबूआ आदि घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के . राजा,  मोनू , मो0 कादीर ., इकरार , इमरान सहित दोनों पक्षों को चोटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद में इलाज के लिए भेजा। दोनों पक्षों के घरों के मध्य दूरी लगभग 50 मीटर है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मोतीलाल राजभर की तहरीर पर दुसरे पक्ष के सात लोगों नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट बलवा सही त धारा 147,323,452,504 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।पूछ-ताछ के लिए दोनों पक्षों से तीन व्यक्तियों को थाने पर बैठाया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Post navigation

Previous: एसपी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
Next: 14 अप्रैल को बंद रहेगी शराब की दुकानें

संबंधित खबरें

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.