Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कोरोना
  • खबर ⁄ समाचार

भारत में भी अधिक से अधिक वैक्सीन पहुंचाने की कोशिश में बीएमजीएफ

ब्यूरो 09-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन जल्द से जल्द पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके।
फाउंडेशन के सीईओ मार्क सूजमैन ने शनिवार को बताया कि बीएमजीएफ की विभिन्न वैक्सीन निर्माता कंपनियों से बातचीत चल रही है। फाउंडेशन ने वैक्सीन के निर्माण व सुचारू वितरण के लिए 3000 लाख डालर से ज्यादा का निवेश किया है। इसके अलावा 3000 लाख डालर का लोन कंपनियों को दिया है ताकि जल्द से जल्द भारत में वैक्सीन पहुंच सके। इसमें भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का लक्ष्य 2000 लाख वैक्सीन तैयार कराने का है जिस पर तेजी से काम चल रहा है।

सीईओ ने बताया कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़वाने के लिए फाउंडेशन ने कई देशों की कंपनियों के बीच तकनीक का आदान-प्रदान कराया है। इसके अलावा वैक्सीन बनाने में उपयोग होने वाले मटेरियल का भंडारण भी कर रखा है ताकि किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने आश्वस्त किया है कि फाउंडेशन आगे भी जनहित में काम करता रहेगा।
जिनको आवश्यकता है उन सभी लोगों को टीके लगवाना बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के लिए अहम कार्य है। गेट्स फाउंडेशन अपने संसाधनों का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए करेगा कि काम जारी रहे और सफल रहे।

Post navigation

Previous: 18 से 44 आयु वर्ग के गैर प्रदेश के नागरिकों का जनपद में नहीं होगा टीकाकरण
Next: प्रदेश में फिर बढ़ा लॉकडाउन

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.