Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कैंडल मार्च निकालकर वीर शहीदों को किया गया याद

विशेष संवाददाता 25-07-2024
img-20240725-wa0225140844859080927163.jpg

जमानियां।स्टेशन स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा कारगिल विजय दिवस (रजत जयंती महोत्सव) के तहत  91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय चंदौली के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नारायण सिंह के निर्देशानुसार आयोजित हुए त्रिदिवसीय कार्यक्रम, जिसके पहले दिन वृक्षारोपण, दूसरे दिन पोस्टर चार्ट मेकिंग व तीसरे एवं अंतिम दिन पर कारगिल के युद्ध में अपना सर्वस्व बलिदान ज्ञापित कर चुके भारत मां के वीर सपूतों के लिए कैंडल मार्च निकालकर आज कार्यक्रम का समापान सेमिनार हाल में मौजूद सभी गणमान्यों के बीच हुआ। उक्त अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बयां करते हुए एनओ अंगद प्रसाद तिवारी ने आज के दिन के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि तलवारे सोती है जहां बंद म्यानों में, “किस्मते सड़ती है वहां तहखानों में ,शोणित के बदले अश्रु जहां बहता है, वह देश कभी स्वाधीन नहीं रहता है”।। हम स्वाधीन हैं क्यूंकि 3 मई 1999 से लेकर 26 जुलाई 1999 तक कारगिल की बर्फीली चोटियों पर हमने इतना खून बहाया कि भारत मां का आंचल आज तक लाल है। कारगिल की बर्फीली चोटियों पर एक-एक मिलीग्राम ऑक्सीजन के लिए तरसते हुए भी कुछ जांबाजों ने अपने हाथों से बंदूके नहीं गिरने दी तभी हम और आप आज खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।  ये वह लोग हैं जिन्होंने अपने बाहुबल की ज्वाला पर झूठी शांतिप्रियता का पानी नहीं फिरने दिया। जब दुश्मन का टैंक सरहद लांघकर अंदर आ गया तो गाड़ दी संगीने छातियों में उतार दिया हिंदुस्तानी गोलियों का लोहा दुश्मन के बदन में ना घबराए, ना डरें बस मारे और मरे। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि जिसके मस्तक पर रक्त का तिलक ना लगा हो उस जवानी का हक अदा नहीं होता। इसलिए हमे सदैव अपने शहीद जवानों का बलिदान याद रखना होगा, तभी देश स्वाधीन रह सकेगा।
आगे कार्यक्रम का संचालन कर रहे हिंदी के सहायक प्रोफेसर अभिषेक तिवारी ने अनुशासन के बारे में बताते हुए कहा कि एनसीसी का एकमात्र मोटा ही एकता और अनुशासन है चूंकि अनुशासित वह एकता के सूत्र में बंधु युवाओं से ही देश का भविष्य सुरक्षित है अनुशासन हमारे बेहतर चरित्र का निर्माण करता है। आगे उन्होंने कैडेट्स से कहा कि आप भाग्यशाली हैं की एनसीसी जैसे दृढ़ संकल्पित संगठन से जुड़ने का सुनहरा अवसर आपको मिला। आप सब इसका पूरा लाभ लें और जो कुछ चीजे आपको सिखाई जा रही हैं, उसे पूरी लगन के साथ सीखें। अंत में परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Post navigation

Previous: एडीशनल सीएमओ का ड्राईवर बनकर वसूली करने वाला गिरफ्तार
Next: तहसील प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन शिविर का हुआ आयोजन आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.