Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

बिग्रेडियर उस्मान का कोई संबंध नहीं है माफिया परिवार से- सीएम योगी

विशेष संवाददाता 26-05-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20240526-WA0068.jpg

गाजीपुर। सीएम योगी ने रविवार को टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर में भाजपा प्रत्‍याशी पारसनाथ राय के समर्थन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। सीएम योगी ने कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि माफिया परिवार से बिग्रेडियर उस्‍मान का कोई संबंध नही है। यह सबसे बड़ा झूठ है। गाजीपुर में महर्षि विश्‍वामित्र के नाम पर मेडिकल कालेज बना है जो सबसे पहले आतंकवाद से लड़े थे। उन्‍ही के प्रेरणा को लेकर प्रदेश सरकार ने माफियाओं के सीने पर बुलडोजर चलाकर समाज को भयमुक्‍त किया। आज नारी और व्‍यापारी दोनों भयमुक्‍त है। कहीं भी किसी समय भी आ-जा सकते हैं। उन्‍होने कहा कि प्रदेश सरकार ने होली और दिपावली के अवसर पर सभी उज्‍जवला लाभार्थियों को फ्री गैस सिलेंडर प्रदान किया है। सात करोड़ परिवार को आयुष्‍मान कार्ड की सुविधा मिली हुई है। चार करोड़ गरीबों का मकान बनाया गया है। उन्‍होने कहा कि एक तरफ रामलला का मंदिर बना, दूसरी तरफ माफियाओं का सफाया हुआ इसी के चलते प्रदेश का सर्वांगिण विकास हुआ है। विपक्ष का इंडी गठबंधन देशवासियों पर जजिया कर लगना चाहता है। जैसे ही विपक्ष सत्‍ता में आएगा तो कांग्रेस पार्टी आम आदमी के संपत्ति का बटवारा कर आधा हिस्‍सा मुसलमानों को देने का मन बना चुकी है। ओबसी, और एससी, एसटी के आरक्षण को भी बांट कर मुसलमनों को हिस्‍सेदारी दे देगी। देश को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिए मोदी की एक बार फिर सरकार बनायें। इस अवसर पर भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ, राज्‍यसभा सांसद डा. संगीत बलवंत, राकेश त्रिवेदी, आरपी कुशवाहा, एमएलसी चंचल सिंह, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, जिलाध्‍यक्ष सुनील सिंह, पंकज सिंह चंचल, पूर्व विधायक सुभाष पासी, रीना पासी, भानुप्रताप सिंह, कृष्‍णबिहारी राय विनोद अग्रवाल आदि लोग मौजूद थे।

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित हुए  बिपिन शुक्ला
Next: परिवार परामर्श केंद्र में छह परिवारों की हुई विदाई

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.