Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

जीजा को साली से मजाक करना पड़ा भारी मुकदमा दर्ज

विशेष संवाददाता 07-05-2024
IMG-20240507-WA0143.jpg

गाजीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के धुरेहरा गांव में रविवार को शादी कार्यक्रम में साली से जीजा को मजाक करना भारी पड़ गया। साढ़ू ने चाकू से जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर दिया। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। इधर घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।धुरेहरा गांव ननिहाल में पप्पू बनवासी 30 वर्षों से रह रहा था। रात में एक युवती की शादी का कार्यक्रम था। शादी में पप्पू बनवासी का साढ़ू शहर कोतवाली के बुजुर्गा गांव निवासी अशोक बनवासी भी आया था। दोनों साथ बैठकर शराब पीने लगे। इसके बाद पप्पू बनवासी ने साढ़ू अशोक वनवासी की पत्नी से मजाक किया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुआ। पप्पू बनवासी उपरोक्त घर के बाहर सो रहा था। रात करीब 11 बजे अशोक बनवासी ने पप्पू बनवासी को गर्दन पर चाकू मार कर घायल कर दिया। इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि घायल के पिता गिरजा बनवासी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Post navigation

Previous: लंका मैदान में 10 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा परशुराम जयंती
Next: सेमीफाइनल में पहुंची चोचकपुर की टीम,बीडीओ करंडा ने किया जागरूक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.