Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • राजनीति

बसपा ने गाजीपुर से डाॅ. उमेश सिंह पर लगाया दांव, जाने कौन है उमेश सिंह….

विशेष संवाददाता 14-04-2024
IMG-20240414-WA0131.jpg

गाजीपुर। गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से बसपा ने डॉ. उमेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। बसपा ने इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट से डॉ. उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा लंका में आयोजित कार्यक्रम में की गई। वह मूलतः सैदपुर के मुड़ियार गांव के निवासी हैं। वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान वर्ग से स्नातक कर एलएलबी और एलएलएम करते हुए छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। 1991-92 में वह बीएचयू के छात्र संघ महामंत्री चुने गए।
लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि विषय में नेट की परीक्षा पास कर पीएचडी किए। इस दौरान वह उत्तर भारत में पटना से लेकर दिल्ली तक विद्यार्थियों के मुद्दों पर छात्र युवा संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन किए। छात्र जीवन के बाद वह उच्चतम न्यायालय, दिल्ली में अधिवक्ता की भूमिका में कुछ समय बिताए फिर, उसके बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के साथ जनमोर्चा में भी लगे रहे।

जब देश में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज हुआ तो अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, वीके सिंह, आनंद कुमार, योगेंद्र यादव, किरण बेदी के साथ इस आंदोलन की कोर टीम में शामिल रहे।
2014 में जब नरेंद्र मोदी वाराणसी में लोकसभा चुनाव लड़ने आए तो बनारस में छात्रनेताओं को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने बिहार प्रांत का चुनाव प्रभारी बनाया, लेकिन वो जल्द ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिए थे।

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
Next: मां शारदा चिल्ड्रेन पब्लिक इंटर कॉलेज मे प्रतियोगी परीक्षा संपन्न

संबंधित खबरें

FB_IMG_1786262358755
  • राजनीति

जमानिया भाजपा के ही दो खेमे आमने-सामने: एमएलसी के नाम कथित फर्जी लेटरपैड का आरोप, चेयरमैन ने खोला मोर्चा

संतोष शर्मा 09-08-2026
IMG-20250418-WA0041
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

गहमर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा नगर पालिका जमानिया अध्यक्ष

अनिल कुमार 19-04-2025
0001
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
  • राजनीति

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर संपन्न हुआ चुनाव, कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

विशेष संवाददाता 21-02-2025

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.