Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बसपा नेता ने खजूरी गॉव के किसानों की सुनी समस्या

विशेष संवाददाता 04-08-2021
khabarimg

गहमर(गाजीपुर)। बसपा नेता युसूफ परवेज खान ने जमानिया विधानसभा के खजूरी गांव का दौरा किया इस दौरान किसानों को सिंचाई के लिए रजवाहे मे पानी ना होने पर संबंधित अधिकारियों को फोन कर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। चेताया कि अगर जल्द ही पानी पूरी क्षमता के साथ नहीं छोड़ा गया तो शीर्ष अधिकारियों से संबंधित की शिकायत की जाएगी।
सेवराई तहसील क्षेत्र के खजूरी गांव में जनसंपर्क कर रहे यूसुफ परवेज खान ने किसानों की समस्याओं को सुनें। इस दौरान किसानों ने बताया कि रजवाहा में पानी ना होने के कारण महंगे डीजल और पंपिंग सेट के जरिए सिंचाई को विवश होना पड़ रहा है। वही गांव के दक्षिणी तरफ कर्मनाशा के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पशुपालकों को पशुओं के लिए हरे चारे के लिए काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। खजूरी गांव निवासी किसानों ने बताया कि रजवाहा में पानी नही आने से एक तरफ जहां खेती प्रभावित हो रही है वही दूसरी तरफ कर्मनाशा में बाढ़ आने से पशु चारा की समस्या भी खड़ी हो गई। इस दोहरे मार से किसान काफी चिंतित एवं परेशान हैं। यूसुफ परवेज ने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को फोन कर रजवाहा में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के लिए कहा। साथ ही उपजिलाधिकारी सेवराई से बाढ़ ग्रस्त इलाको में बाढ़ चौकी के साथ सरकारी सहायता मुहैया कराने की अपील की।
इस मौके पर राजू खान, सोनू खान, जावेद खान, राजा, सेराज खान, साजिद खान आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: अवैध देशी ब्लू लाइम शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: कांग्रेस नेता ने एसडीएम सेवराई को सौंपा पत्रक

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.