Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

छात्रवृत्ति वितरण में एकीकृत प्रयास करने का आह्वान

विशेष संवाददाता 09-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
PHOTO--1 (4) (1)

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति के सभापति पवन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सदस्य कुँवर महाराज सिंह, विक्रांत सिंह ‘रिशु’, और विशाल सिंह चंचल सहित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, तथा मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य मौजूद रहे।

बैठक का शुभारंभ पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत करते हुए किया गया। समीक्षा के दौरान जनवरी 2019 से दिसंबर 2022 तक के विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन, ग्रेच्युटी, तथा अन्य देयकों के लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। भूमि अधिग्रहण से संबंधित भुगतान के मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सभापति पवन कुमार सिंह ने अधिकांश विभागों में लंबित मामलों के न्यूनतम होने पर संतोष जताया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों का निस्तारण शासन स्तर पर लंबित है, उनके समाधान के लिए तत्परता बरती जाए। छात्रवृत्ति वितरण में तेजी लाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक और समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समन्वित प्रयास कर अधिक से अधिक छात्रों तक छात्रवृत्ति का लाभ पहुँचाया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को छात्रवृत्ति से संबंधित सभी विभागों की बैठक आयोजित करने का निर्देश भी दिया। सभापति ने कृषि विभाग को ‘मिलेट्स कार्यक्रम’ के तहत अधिक उत्पादन करने वाले किसानों को पुरस्कृत करने के निर्देश दिए। वन विभाग को वृक्षारोपण के पौधों के रखरखाव में विशेष उपाय अपनाने को कहा। नगर पालिका परिषद को शहर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में विद्युत विभाग को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। गर्मी के मौसम में ग्रामीण ट्रांसफार्मरों का उन्नयन करने तथा निजी ट्यूबवेल कनेक्शन के लंबित आवेदन शीघ्र निस्तारित करने पर जोर दिया गया। जौनपुर की समीक्षा में सभापति ने वहां की उपजाऊ भूमि के महत्व को रेखांकित करते हुए अधिकारियों को सब्जियों और फलों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को जागरूक करने को कहा।  बैठक में जौनपुर और गाजीपुर जिलों के अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

विशेष संवाददाता

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पात्रता के अन्तर्गत आने वाले सभी आवेदक करें ऑन लाइन आवेदन
Next: खेलकूद प्रतियोगिता में निलेश राजभर‚आदित्य पाल‚ श्रेया चौहान‚ आरती रही अव्वल

संबंधित खबरें

IMG-20250617-WA0007.jpg
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान, मेधावियों ने बढ़ाया जिले सहित क्षेत्र का मान

विशेष संवाददाता 17-06-2025 0
PHOTO--1 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0
PHOTO--2 (3)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई हेतु गाजीपुर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य, 21 मामलों का लिया संज्ञान

विशेष संवाददाता 11-06-2025 0

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Лучшее время для посещения казино Pinco для получения акций

17-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как создать победную атмосферу на работе

14-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Преимущества специальных бонусов от БК Пинап КЗ для казахстанских игроков

13-03-2026 0
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

Как выбрать спортивные события для пенсионеров в БК Мосбет?

08-03-2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.