Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खेल–कूद

खेलकूद प्रतियोगिता में निलेश राजभर‚आदित्य पाल‚ श्रेया चौहान‚ आरती रही अव्वल

विशेष संवाददाता 09-01-2025

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
5

गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र गाजीपुर, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकासखंड बिरनो के रायपुर तरछा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।

पुरस्कार वितरण समारोह में प्रबंधक काशीनाथ चौहान ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लखनऊ में भाग लेंगे। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यदि गांव के लोग अपने बच्चों को सुबह 4 बजे उठाकर खेल, योग, व्यायाम आदि में नियमित अभ्यास कराएं, तो बच्चों की शारीरिक वृद्धि के साथ-साथ वे बीमारियों से भी मुकाबला करने में सक्षम होंगे। उन्होंने गांव में मिनी स्टेडियम बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर स्वामी नाथ चौहान, संतोष चौबे, कन्हैया चौहान, शशिकांत, इशरत खान, ब्यूटी राजभर सहित अनेक खिलाड़ी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव ने किया, जबकि कालीचरण राजभर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

कबड्डी (बालिका वर्ग):

विजेता: युवा मंडल डंडापुर
उपविजेता: रायपुर

वॉलीबॉल (बालक वर्ग):

विजेता: सरदरपुर
उपविजेता: रायपुर

400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग):

प्रथम स्थान: निलेश राजभर
द्वितीय स्थान: नितेश राजभर
तृतीय स्थान: अभय गोंड

कुश्ती (45-55 किलोग्राम):

विजेता: आदित्य पाल
उपविजेता: छोटे लाल यादव

बैडमिंटन (बालिका वर्ग):

विजेता: श्रेया चौहान
उपविजेता: मधु कुमारी

धीमी गति साइकलिंग (500 मीटर):

प्रथम स्थान: आरती
द्वितीय स्थान: आंचल
तृतीय स्थान: मधु चौहान

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति वितरण में एकीकृत प्रयास करने का आह्वान
Next: 7 मामलों की हुई सुनवाई

संबंधित खबरें

7
  • खेल–कूद

रस्साकशी और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दम

विशेष संवाददाता 12-02-2026
1
  • खेल–कूद

प्रेम कुमार ने सीबीएसई क्लस्टर प्रतियोगिता में लहराया परचम, गोल्ड व ब्रॉन्ज मेडल जीत किया क्षेत्र का नाम रोशन

विशेष संवाददाता 07-08-2025
4744
  • खेल–कूद

डिवाइन ग्लोबल स्कूल को मिजर तीसरा स्थान, विजयी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

विशेष संवाददाता 04-08-2025

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.