Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

स्वस्थ होने की दशा में ही नामांकन स्थल के अन्दर प्रवेश करेगें उम्मीदवार

ब्यूरो 17-04-2021
IMG-20210417-WA0011

गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन 17 अप्रैल 2021 को प्रथम दिन जनपद के समस्त विकास खण्ड एवं जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन राइफल क्लब सभागार में किया गया।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी एम पी सिंह, पुलिस
अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, प्रशिक्षु पी सी एस प्रतिभा मिश्रा ने विकास खण्ड प्रत्याशीसदप्रत्याशीर, विकास खण्ड बिरनो, विकास खण्ड मनिहारी, विकास खण्ड जखनिया तथा जिला पंचायत सदस्य हेतु बनाये गये नामांकन स्थल राईफल क्लब का स्थलीय निरीक्षण कर वहां का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि कोई भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य एंव जिला पंचायत सदस्य के नामांकन हेतु आ रहे उम्मीदवार बिना मास्क के नामांकन स्थल पर नही जायेगे अन्यथा सम्बन्धित से प्रथम दिन रू0 1000.00 तथा यदि दूसरे दिन भी बिना मास्क के पकड़े जाते है तो रू0 10000.00 का चालान काटा जायेगा। नामांकन से पहले बनाये गये कोविड-19 हेल्प डेस्क पर उम्मीदवारो द्वारा अपनी जॉच कराने के उपरान्त ही स्वस्थ होने की दशा में ही नामांकन स्थल के अन्दर प्रवेश करेगें इसके साथ ही उन्हे शासन तथा चुनाव आयोग द्वारा जारी गाईड लाईन का शत-प्रतिशत पालन करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए जनपदवासियो से भी मास्क लगाने, सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने के साथ ही सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी से सम्बन्धित कोई भी शिकायत हो या गैर प्रान्त से आये मजदूरों/व्यक्तियो की सूचना कलेक्ट्रेट स्थित बनाये गये कोविड-19 कन्ट्रोल रूम जिसका दूरभाष नम्बर 0548- 2226001 तथा 2226002 है पर सूचित कर सकते है।

Post navigation

Previous: शहर के मुख्य मार्गों पर कल होगा सैनिटाइजेशन का कार्य
Next: कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लघंन कर रहे प्रधान पद प्रत्याशी सहित 16 व्यक्तियो पर अभियोग पंजीकृत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.