Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

नपा अध्यक्ष सहित पाँच पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 07-08-2021
khabarimg

जमानियाँ। स्थानीय नगर पालिका परिषद के मनोनीत सभासद जयप्रकाश गुप्ता के साथ दुर्व्यहार करना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित पांच लोगों को महंगा पड़ा।

मनोनीत सभासद की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन एहसान जफर रुमान सहित सभासद प्रतिनिधि टुनटुन उर्फ नारायण चौरसिया, जाहिद सिद्दीकी, ताहिर सिद्दीकी व एक अज्ञात के खिलाफ 4 अगस्त 2021 को भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 147, 323, 504, 506, 500 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए गए तहरीर में सभासद जयप्रकाश गुप्ता का आरोप है कि बीते 28 जुलाई 2021 की शाम करीब सात बजे तहसील से घर जाते समय बीच रास्ते में टुनटुन चौरसिया उर्फ नारायण दास, जाहिद सिद्दीकी, ताहिर सिद्दीकी, नपा चेयरमैन एहसान जफर उर्फ रुमान व एक अज्ञात व्यक्ति ने मुझे रोककर गली-गलौज देते हुए धक्का-मुक्की करने लगे थे। इसका विरोध करने पर पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे में सुलह नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी। सोशल मीडिया पर गौकसी का भी आरोप लगाया जा रहा था। इससे हमारी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। सदस्य जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व 23 अक्टूबर 2020 को भी बोर्ड की बैठक में मेरे साथ मारपीट करने के मामले में पालिका अध्यक्ष सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मनोनीत सभासद की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष सहित पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।

Post navigation

Previous: समाधान दिवस में कुल 742 आवेदन पत्रों में मात्र 41 का हुआ निस्तारण
Next: नाबालिक किशोरी से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.