Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार
  • घटना / दुर्घटना

पत्नी को स्टेशन छोड़ने जा रहे युवक से मारपीट, पत्नी से भी दुर्व्यवहार, तीन पर केस दर्ज

ब्यूरो 10-05-2025
khabarimg


जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव के नितेश सिंह के साथ दिलदारनगर रेलवे स्टेशन जाते समय मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में गुरुवार को तहरीर के आधार पर दाऊदपुर गांव के तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 6 मई, 2025 की शाम लगभग 7:10 बजे हुई। नितेश सिंह अपनी पत्नी ममता कुमारी को ट्रेन पकड़वाने के लिए दिलदारनगर स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में दाऊदपुर गांव के पास सड़क पर एक शादी समारोह के कारण अवरोध था। जब नितेश सिंह ने वहां मौजूद लोगों से रास्ता साफ करने का अनुरोध किया, तो आरोप है कि तीन व्यक्ति, लाला, विकास राम और वीरेंद्र राम, आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
तहरीर में नितेश सिंह ने आरोप लगाया है कि उक्त तीनों आरोपियों ने उनका कॉलर पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया और फिर लात-घूंसे तथा लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की। जब उनकी पत्नी ममता कुमारी बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और कथित तौर पर उनके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी गायब हो गई।
घटना के बाद राहगीरों ने हस्तक्षेप कर दंपति को बचाया। चोट लगने के कारण इलाज कराने के बाद नितेश सिंह ने 8 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नामजद तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता, रिपोर्ट लिखाने गए पीड़ित को भेजा जेल!
Next: जमानिया में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन फरार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.