Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बसंत पंचमी के अवसर पर एसआरएम पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया उत्सव

विशेष संवाददाता 03-02-2025
584

गाजीपुर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब गाजीपुर ने आज एन.वाई सुहासिनी मल्टीप्लेक्स सिनेमाघर के सामने स्थित हाता में एस.आर.एम पब्लिक स्कूल, लाल दरवाजा के छोटे बच्चों के साथ बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ने कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक पुस्तक, कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर आदि पाठ्य सामग्री के साथ-साथ अमूल खीर का वितरण भी किया।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे ने बताया कि रविवार की साप्ताहिक बैठक में निर्णय लेने के बाद बहुत ही कम समय में बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक विवेक गुप्ता ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष और सचिव को स्मृति चिन्ह भेंट किया, साथ ही स्कूल की ओर से रोटरी क्लब को प्रशस्तिपत्र भी प्रदान किया। रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रविवार को सम्पन्न हुई बैठक में रो० बरुन कुमार अग्रवाल को आगामी सत्र के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया है, और वह 01 जुलाई से अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने रो० बरुन कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष पद पर नामित किए जाने पर बधाई दी।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे, सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रो० विनीता सिंह, डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह, रो० असित सेठ, रो० सैयद जीशान जिया, रो० ओम प्रकाश सैनी, रो० संजर नासिर, अतिथि सुभाष चन्द्र गुजराती के साथ-साथ एस.आर.एम पब्लिक स्कूल की शिक्षिका प्रियंका वर्मा, प्रियांका शर्मा, हजरा खान, सबिया बनो, मुस्कान और एस.आर.एम स्कूल के विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: बिजली विभाग द्वारा अवैध संयोजन जोड़ने वाले लाइनमैन पर कड़ी कार्रवाई
Next: गाजीपुर: प्रभावी पैरवी से दोषी को मिली सजा

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.