Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

बिजली विभाग द्वारा अवैध संयोजन जोड़ने वाले लाइनमैन पर कड़ी कार्रवाई

विशेष संवाददाता 03-02-2025
khabarlogo

गाजीपुर। विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल वसूली और एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है, लेकिन इसके साथ ही कुछ बिजली कर्मियों और बाहरी व्यक्तियों द्वारा शाम होते ही काटे गए संयोजनों को फिर से जोड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। विभाग द्वारा विद्युत विच्छेदन और बिजली चोरी में एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे थे, ऐसे में अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने गोपनीय रूप से उपखंड अधिकारी शहर को 25 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजे से 7 बजे तक शहर में राउंड मारकर काटे गए संयोजनों की जांच करने के लिए निर्देशित किया।

जांच के दौरान उपखंड अधिकारी ने पाया कि लाइनमैन सुनील कुमार और सहायक लाइनमैन राम आशीष यादव, बिना किसी आदेश के, सीवर लाइन निर्माण के ठेकेदारों से मिलीभगत कर मीटर बायपास करके अवैध रूप से लाइन जोड़ रहे थे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इन दोनों लाइनमैन को पहले भी बकाया धनराशि वाले संयोजनों को जोड़ने के मामले में दोषी पाया गया था और उन्हें कठोर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उनकी आदतों में कोई सुधार नहीं हुआ। अब इन्हें पकड़ने पर इन पर कड़ी कार्रवाई की गई। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि इन दोनों लाइनमैन के खिलाफ जांच की गई और दोषी पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इसके बाद इनकी जगह दो नए लाइनमैन की तैनाती की गई है। उन्होंने आगे बताया कि गाजीपुर नगर खंड में बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है और बकाया में विच्छेदित किए गए संयोजनों की प्रतिदिन जांच की जा रही है। यदि उपभोक्ता बिना बकाया जमा किए लाइन जोड़ने की कोशिश करते हैं तो उनके खिलाफ धारा 138 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और संबंधित लाइनमैन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

अधिशासी अभियंता ने यह भी बताया कि सभी एसडीओ, जेई, फीडर मैनेजर, मीटर रीडर से लेकर लाइनमैन तक को बकाया वसूली के लक्ष्य दिए गए हैं। अगर 15 फरवरी के बाद लक्ष्य पूरा नहीं किया जाता है तो बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

Previous: स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में पूर्व शोध प्रबंध प्रस्तुत संगोष्ठी का आयोजन
Next: बसंत पंचमी के अवसर पर एसआरएम पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ मनाया उत्सव

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.