Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

सीएचसी पर मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण.दिया जरूरी निर्देश

विशेष संवाददाता 01-07-2021
IMG-20210701-WA0070

जमानियां। विकास खंड के बरूईन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा तफरी मची रही।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाये गये 5 बेड के बाल सघन चिकित्सा कक्ष‚ जनरल आईसीयू‚ ऑक्सीजन सपोर्ट कक्ष‚ निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट‚ औषधि भंडारन कक्ष‚ स्टोर रूम‚ ओटी‚ टेली मेडिसिन कक्ष‚ डिलीवरी रूम आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री गुप्ता बारीकी एक एक जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल सघन चिकित्सा कक्ष के छत पर सीलन और शौचालय में गंदगी देख कर वे भडक गये और कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ सफाई सहित रख रखाओ के अभाव में खराब हो रही सरकारी संपत्ति पर भी नाराजगी व्यक्त की। वही दीवारों में आई दरारों पर वे अपने आप को रोक नहीं पाये और उन्होंने यहां तैनात कर्मचारियों को तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल की बाहरी दीवार पर रंगाई देख कर संतुष्ट दिखाई दिये लेकिन अंदर रंगाई न होने से उदास दिख रहे अस्पताल को रंग रोहण कर चमकाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का गहनता से जांच किया। जिसमें भिन्नता पाई गई। जिस पर उन्होंने फार्मासिस्ट आईबी पाण्डेय को कड़ी चेतावनी देते हुए रजिस्टर को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया और धीमी गति से हो रहे कार्य पर असंतुष्टि जताते हुए कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में उगे बड़े घांसो को देख कर उन्होंने ग्राम पंचायत से सफाई कर्मी लगाकर साफ सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही अस्पताल में क्यारी बनाकर फुल आदि लगवाने का निर्देश दिया ताकि अस्पताल परिसर अच्छा दिखाई दें। वही अस्पताल के बगल में स्थित जरजर साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग को देख कर उन्होंने संबंधित विभाग को पत्राचार करने को कहा। इस दौरान उन्होंने सरकारी आवास‚ पेयजल आपूर्ति आदि के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस अस्पताल का समुचित विकास नहीं हो पाया है। अभी इस अस्पताल में बहुत कमियां है। उसको दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ पीके श्रीवास्तव‚ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह‚ अभिषेक मौर्य‚ सुनील भास्कर‚ रामदेव आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सपाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वाँ जन्म दिन
Next: एक अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.