Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर और एएनएम के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिया अल्टीमेटम

अनिल कुमार 06-02-2025
20250206_135424

ग़ाज़ीपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण इलाकों में मजबूत करने के लिए शासन की तरफ से कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर की नियुक्ति आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर की गई है।

जिसका मुख्य काम कई तरह के रोगों का स्थानीय स्तर पर ही निदान करना होता है। लेकिन बहुत सारे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर अपनी ड्यूटी से नदारत रहते हैं। इन्हीं सब को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में सभी ब्लॉकों के कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, एएनएम, बीसीपीएम, बीपीएम ,एआरओ की एक उन्मुखीकरण बैठक एवं समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे के द्वारा ली गई । जिसमें यह बात निकल कर आई की बहुत सारे सीएचओ जो अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं अगर उन लोग अपने कार्यों में सुधार नहीं लाया तो उनका वेतन रोकने के साथ ही आगे विभागीय कार्रवाई भी किया जा सकता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडे ने बताया कि मौजूदा समय में टीबी मुक्त अभियान के साथ ही अन्य कई तरह के अभियान और विभागीय कार्यों को ऑनलाइन पोर्टल पर करने का अभियान चल रहा है। जिसके लिए सभी एएनएम व सीएचओ को ईकवच एवं निश्चय पोर्टल पर मरीजों का डाटा ऑनलाइन करना है। इसको लेकर पूर्व में ही सभी को जानकारी दी गई थी । लेकिन बहुत सारे एएनएम और सीएचओ के द्वारा यह कार्य नहीं किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी को वार्निंग दिया गया है कि कार्यों में सुधार कर ले अन्यथा की स्थिति में उनका भी वेतन रोक कर विभागीय कार्रवाई किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि शासन की तरफ से 100 डेज टीबी मुक्त अभियान जो 7 दिसंबर से 24 मार्च तक चल रहा है। जिसके तहत टीबी मरीजों के लिए निश्चय मित्र बनाना है। जिसके लिए पहले सीएचओ, एएनएम, और फिर ग्राम प्रधानों को भी निश्चय मित्र बनाया जाना है। इसके बारे में आए हुए को सीएचओ और एएनएम को किसी भी तरह की जानकारी नहीं होने पर उन्हें वार्निंग दिया और बताया कि टीबी मरीजों का डायग्नोस्टिक हो जाने पर उन्हें ₹3000 और फिर 3 महीने का दवा हो जाने के पश्चात दोबारा ₹3000 दिया जाना होता है।साथ ही निश्चय मित्र के बनने के बाद टीबी मरीजों को उनसे जोड़ा जाता है । और उनके द्वारा टीबी मरीजों को पोषण पोटली देकर उनके सेहत का ध्यान रखना होता है।

उन्होंने बताया कि निश्चय मित्र योजना के तहत अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ,राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभी एसीएमओ सभी डॉक्टर को इस योजना के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर कार्य कर रहे हैं। आगे जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सभी एसडीएम व अन्य अधिकारियों को भी निश्चय मित्र योजना से जोड़ा जाएगा ताकि टीबी मरीजों के पोषण का ख्याल रखा जा सके।

इस बैठक में डॉ मनोज सिंह, डॉ रवि रंजन ,डॉ संजय ,जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, राघवेंद्र सिंह ,मिथिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: यूनाइटेड मीडिया द्वारा गाजीपुर रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित
Next: निर्माण कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.