Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मुख्यमंत्री ने 182 बाढ़ प्रभावित लोगों में राशन किट का किया वितरण

विशेष संवाददाता 13-08-2021
IMG-20210813-WA0029

गहमर(गाजीपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का हवाई सर्वेक्षण करते हुए गहमर गांव के इंटर कालेज में 182 बाढ़ प्रभावित लोगों में राशन किट का वितरण करने के साथ संवाद किये। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।
शुक्रवार को सुबह 10:24 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय विमान से विरवर मैगर सिंह खेल मैदान में बने हेलीपैड स्थल पहुंचे। जहां पहले से मौजूद जमानिया विधायक सुनीता सिंह ने उनका अभिवादन किया। मैदान में मौजूद वीरवर मैगर सिंह के मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहा से सीधे गहमर इंटर कालेज के मैदान में बने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर बाढ़ 182 पीड़ितों के बीच राशन किट का वितरण एवं उनसे संवाद स्थापित किये। ततपश्चात उन्होंने अधिकारियों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संवाद किया एवं बाढ़ की समस्याओं से पीड़ितों को हर सम्भव मदद करने का निर्देश दिया। मेडिकल टीम के जरिये स्वास्थ्य निरीक्षण, पशुओ को टीकाकरण आदि का निर्देश दिया। मीडिया से 6 मिनट तक संवाद स्थापित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आये बाढ़ का जिम्मेवार राजस्थान और हरियाणा सरकार को बताया । कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद की जा रही है जिला प्रशासन को राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए गए है। जहा संभावित कटान की आशंका है वहा धन की कोई कमी नही की जाएगी। जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर बिना भेदभाव के उनके समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करे। मीडिया ब्रीफिंग के बाद मुख्यमंत्री 11 बजकर 20 मिनट पर बलिया के लिए प्रस्थान किये।

Post navigation

Previous: गंगा का उफान थमा, खतरे के निशान से 1.575 मीटर ऊपर हुआ जलस्तर
Next: बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों मे जाकर पूर्व मंत्री ने पिड़तो का जाना हाल, बाटा लंच पैकेट

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.