Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

कई वर्षो से लंबित जमीन के मामलों में सैदपुर व गाजीपुर एसडीएम के विरुद्ध मुख्यमंत्री योगी जी ने दिए जांच के आदेश

विशेष संवाददाता 27-06-2024
2024-06-27_21.41.44.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा विवाद, हत्याएं व मुकदमे आदि जमीनी विवाद में होते हैं। ऐसे में योगी सरकार जमीनी विवादों को लेकर आई शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कराकर उन्हें खत्म कराने के प्रयास में है। ऐसे में सरकार ने पैमाइश में लापरवाही पर सैदपुर व गाजीपुर के एसडीएम के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देते हुए कार्रवाई का निर्देश दे दिया है। सैदपुर व गाजीपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश के 6 तहसीलों के एसडीएम के खिलाफ जांच व कार्रवाई का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा सीधे एसडीएम के खिलाफ आदेश दिए जाने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। सीएम के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने निर्देश दे दिया है। सैदपुर व गाजीपुर तहसीलों में बीते 5-5 सालों से जमीनों की पैमाइश के मामले लंबित चल रहे हैं और निस्तारण दर संतोषजनक नहीं है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इसकी समीक्षा की और राजस्व संहिता की धारा 24 के तहत दर्ज होने वाले पैमाइश के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने के साथ ही सैदपुर के एसडीएम डॉ. पुष्पेंद्र सिंह पटेल सहित गाजीपुर सदर के एसडीएम चंद्रशेखर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके साथ ही आगरा व सुल्तानपुर जिलों के भी एसडीएम शामिल हैं। इस आदेश के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Post navigation

Previous: चोरों ने नगर स्थित मंदिर को बनाया निशाना ताला तोड़ जेवर सहित दान पेटी लेकर हुए फरार
Next: विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सहित दो अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.