Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

विशेष संवाददाता 28-07-2021
IMG-20210728-WA0029

जमानिया। नगर स्थित पशु चिकित्सालय में बनाये गये अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को औचक स्थलीय निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिये।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान 100 गोवंश मिले और पानी‚ चारे की व्यवस्था भी सही मिली। वही परिसर की निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पीछे पानी लगने से हुए कीचड़ को देख तत्काल राबिश डलवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बारिश के मौसम को देखते हुए पशुओं के लिए दो अतिरिक्त त्रीपाल लगाने के साथ भुसा को रखने की व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा और समय से टीकारण सहित अन्य पशु चिकित्सा संबंधी निर्देश दिये। उन्होंने चेताया कि इस कार्य में लापरवाही न बरते अन्यथा कार्यवाही होगी। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय का भी निरीक्षण किया और रख रखाओं संबंधित दिखा निर्देश दिये और पशुओं कि टैगिंग‚ टीकाकरण‚ बंध्याकरण के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव कुमार रावत ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है और जमीनी स्तर पर आ रही समस्या को दूर करना है। कुछ समस्या है जिसे दूर जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साफ सफाई सहित अन्य निर्देश दिये गये है। इस अवसर पर डॉक्टर संतोष कुमार‚ गौशाला प्रभारी विजय शंकर राय‚ रामानुज कुशवाहा‚ संजीव सिंह‚ सतेन्द्र कुमार आदि लाेग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: इंटरमीडिएट परिणाम न आने से हिंदू कॉलेज ने बी ए प्रथम वर्ष में प्रवेश आवेदन की तिथि बढ़ाई
Next: जीआरपी पुलिस ने शक के आधार पर दो महिलाओं को ट्रेन से उतारा

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.