Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

विटामिन ए की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का किया गया शुभारंभ

ब्यूरो 31-07-2021
IMG-20210731-WA0009

गाज़ीपुर। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह 28 जुलाई से शुरू हो चुका है। इसके अंतर्गत नौ माह से पाँच साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है, जिसका औपचारिक रूप से शुभारंभ शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि नौ माह से पाँच साल तक के बच्चे जिसमें विटामिन ए की कमी की वजह से कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाई जा रही है। जनपद में करीब 4.85 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे सभी ब्लॉक पर एएनएम, आशा व आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा पिलाई जा रही है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में नौ माह से पाँच वर्ष तक के बच्चों के लिए विटामिन ए की संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले में नौ माह से 12 माह के बच्चे जिनकी संख्या 26776 है उन्हें आधा चम्मच, 16 माह से 24 माह के बच्चे करीब 1.15 लाख हैं उन्हें पूरी चम्मच एवं दो साल से पाँच साल के बच्चे करीब तीन लाख हैं, जिन्हें पूरी चम्मच विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है ।
उन्होंने बताया कि विटामिन-ए शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसकी कमी स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शरीर में किसी भी विटामिन की कमी नहीं होनी चाहिए । शरीर में विटामिन-ए की कमी है तो हरी सब्जियां व फल आदि खाकर इसकी पूर्ति की जा सकती है, विटामिन-ए की कमी से आंखों में रतौंधी (रात में दिखाई देने में मुश्किल), आंख के सफेद हिस्से में धब्बे तथा कॉर्निया सूखना शुरू हो जाता है। इसके बाद कॉर्निया में घाव हो जाते हैं और यह अपारदर्शी हो जाता है। ठीक इलाज के अभाव में इससे स्थाई अंधापन भी हो सकता है, जोकि सहसा दोनों आंखों में होता है। रात के समय चलने में लड़खड़ाना, टटोलना रतौंधी के लक्षण हैं। यह बीमारी विटामिन- ए से पूरी तरह से ठीक हो जाती है लेकिन धब्बे इलाज के बावजूद भी बने रहते हैं।
इस अवसर पर डॉ प्रगति कुमार ,डॉ एस डी वर्मा, यूनिसेफ के अजय उपाध्याय ,डीसीपीएम अनिल वर्मा न्यूट्रिशन इंटरनेशनल की अपराजिता सिंह,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर अशोक ,डॉ इशानी वर्धन, सदर सीडीपीओ सोना सिंह ,सहायक लेखाकार अमित राय के साथ ही अर्बन क्षेत्र  की आशा और आंगनबाडी कार्यकर्ता व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त राधेश्याम राम को महाविद्यालय परिवार ने दी शानदार विदाई
Next: अन्न महोत्सव‘‘ मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.