Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • स्वास्थ्य

सुझबुझ से कराया प्रसव, जच्चा बच्चा सुरक्षित

विशेष संवाददाता 11-06-2022
IMG-20220612-WA0004

जमानिया। तहसील क्षेत्र के फुल्ली नहर के पास रामपुर फुफुआंव गांव निवासी एक गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस गर्भवती महिला को लेकर फुल्ली जननी सुरक्षा केन्द्र (जेएसवाई केंद्र) जा रहा था। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।

रामपुर फुफुआंव गांव निवासी बबलू की पत्नी रीता गर्भवती थी। शनिवार कि शाम करीब 4:30 प्रसव पीड़ा होने लगी तो परिजन उसे फुल्ली गांव स्थित जननी सुरक्षा केंद्र में दाखिल करवाने गए। 108 एंबुलेंस से प्रसव पीड़ा से जूझ रही रीता को लेकर परिजन अस्पताल की ओर रवाना हुए। रीता की प्रसव पीड़ा फुल्ली नहर के पास ज्यादा तेज होने लगी। जिस पर ईएमटी विनय कुमार ने पायलट हरिओम यादव को कह कर एंबुलेंस रुकवाया और सूझबूझ से काम लिया। ऐसा नहीं होता तो जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता था। एंबुलेंस में मौजूद रीता की रिश्तेदार महिलाओं ने भी सहयोग किया और एंबुलेंस में सूझबूझ से सहकुशल डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद जच्चा और बच्चा दोनों को जननी सुरक्षा केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां दोनों स्वस्थ्य बताये जा रहे है। एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) विनय कुमार ने बताया कि खराब सड़कों पर हिचकोले खाती एंबुलेंस में रीता की प्रसव पीड़ा काफी अधिक बढ़ गई थी। जिस कारण महिला का प्रसव कराना पड़ा। गर्भवती महिला ने लड़की को जन्म दिया है। दोनों सुरक्षित है। 

Post navigation

Previous: चोरी कर चोरो ने दी चुनौती
Next: Безопасность азартных игроков в Вавада казино онлайн

संबंधित खबरें

IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार
  • स्वास्थ्य

ईयरफोन-ईयरप्लग युवाओं की सुनने की क्षमता पर डाल रहे बुरा असर, टीनिटस का भी खतरा

ब्यूरो 17-05-2025
IMG-20250423-WA0011.jpg
  • खबर ⁄ समाचार
  • सूचना
  • स्वास्थ्य

24 अप्रैल से 10 मई तक मनया जाएगा विश्व टीकाकरण सप्ताह

ब्यूरो 23-04-2025

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.