Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

शव को नदी में प्रवाहित करने से रोकने के लिए समिति का हुआ गठन

ब्यूरो 16-05-2021
IMG-20210516-WA0019~2

जमानिया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन के निर्देश पर स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में शवो को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने, उसके कियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु 14 सदस्यी समिति का गठन किया।

नगर सहित आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ अपना पॉव पसार रहा है। संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नगर के सीमान्तर्गत शवो को नदियों में प्रवाहित करने से रोके जाने के लिये समिति का गठन किया गया है। जिसमे ईओ अब्दुल सब्बुर, दो नपा कर्मचारी विवेक बिंद, विजय शंकर राय सहित 10 निवार्चित सभासद सुरेन्द्र चौधरी, प्रमोद यादव, प्रिति जायसवाल, अनीता, सुषमा जायसवाल, सलीम अहमद, आशिम खां, ब्रजेश सिंह यादव, माया, इम्तियाज को रखा गया है। समिति का अध्यक्ष नगर पालिका के अध्यक्ष को बनाया गया है। ये समिति नगर में लोगो को जागरूक करेगी और जल प्रवाह करने से रोकेगी। हालांकि समिति के सदस्यों को इसके लिए कोई प्रशिक्षण नही दिया गया है। कार्यालय से सूची तैयार के सम्बंधित के व्हाट्सएप पर भेज दिया गया है। ईओ अब्दुल सब्बुर नेे नगरवासियों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने और लोगों से शव को गंगा नदी प्रवाहित न करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निकाय क्षेत्र के अन्तर्गत किसी भी स्थिति में शवों को नदियों में न तो जल में प्रवाहित और न ही जल समाधि दी जाएगी। नगर क्षेेेत्र में एक शमशानघाट है। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण हुई मृत्यु की दशा में नगर निकाय की सीमान्तर्गत शवो का अन्तिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत किया जाएगा। गरीबो को जरूरत पड़ने पर लकड़ी भी उपलब्ध कराएगी।

Post navigation

Previous: कोरोना जांच कराने में ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
Next: जनपद में कम वैक्सिनेशन पर विफरे आयुक्त वाराणसी मण्डल

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.