Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

संरक्षक, पत्रकार व परिजनों के निधन पर शोक

ब्यूरो 04-05-2021
khabarimg

गाजीपुर। पत्रकार एवं संस्था के संरक्षक आर सी खरवार, पत्रकार रत्नाकर दिक्षित, पत्रकार रविकान्त पाण्डेय की माता मनोरमा पाण्डेय के निधन की खबर पर सभी पत्रकार मर्माहत है। अपने पत्रकार साथियों के बिछड़ने की स्मृति शेष पर आज कचहरी स्थित पत्रकार भवन पर शोकसभा की गयी।

जिसमें पत्रकार आर सी खरवार, रत्नाकर द्विक्षित के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे संस्था के संरक्षक व पत्रकारिता के मजबूत स्तंम्भ आर सी खरवार की क्षतिपूर्ती  नही की जा सकती। पत्रकारों के संघर्ष में बढ़ चढ़ कर शामिल होकर पत्रकारों की एकजुटता और हौसलाअफजायी संघर्षकाल में करते रहे। कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए 4 मई को सभी पत्रकारों ने उनके त्रयोदशाह पर संयुक्त रूप से श्रंद्धाजलि अर्पित की। वही वरिष्ठ पत्रकार रत्नाकर दिक्षित के वाराणसी में असामयिक निधन पर चर्चा करते हुए पत्रकारों ने बताया कि दिक्षित जी बहुत ही मिलनसार व सुलझे हुए पत्रकार थे, उनकी बेबाक लेखनी के सभी कायल थे। गाजीपुर में पत्रकारिता के दौरान उन्होने कई महत्पूर्ण मुददों को उठाया और अपनी बेबाक व निष्पक्ष लेखनी के बल पर पत्रकारिता का किर्तीमान स्थापित किया। पत्रकार रविकान्त पाण्डेय की माता मनोरमा देवी के निधन व 9 मई को होने वाले त्रयोदशाह पर कैथवलिया स्थिति आवास पर पहुंच श्रंद्धाजलि अर्पित करने की अपील की गयी। पत्रकारों व परिजनों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को इस दुखद वेदना में शक्ति प्रदान करनेे के लिए पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर शान्ति की ईश्वर से कामना की। इसमें गुलाब राय, अशोक श्रीवास्तव, अनिल उपाध्याय, विनय सिंह, वेद श्रीवास्तव, सूर्यवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, विनोद कुमार पाण्डेय, चन्द्र कुमार तिवारी, अभिषेक सिंह, इन्द्रासन यादव, शिव प्रताप तिवारी, राममनोज त्रिपाठी, शिव कुमार कुशवाहा, सर्वेश मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, अनिल कश्यप, देवब्रत विश्वकर्मा, शशिकान्त, पवन श्रीवास्तव, रविशंकर त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, अजय राय बबलू, वेदू, रतन कुमार विक्की, मंजीत चैरसिया, विवेक चैरसिया, सुशील उपाध्याय, सुमन्त सकरवार, प्रभाकर सिंह, टाम पाण्डेय, विवेक कुमार, नोमान बाबर, शौकत खान, विनोद गुप्ता, जितेन्द्र यादव, विनय यादव, कमलेश यादव, अवधेश यादव उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: जिला पंचायत सदस्यों की निर्वाचित सूची जारी
Next: स्वास्थ्य विभाग को मिला जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित बस 

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.