Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखने को लेकर हुआ विवाद

ब्यूरो 26-05-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20210526-WA0015

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र सतुआनी घाट के पास बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे भगवान बुद्ध की प्रतिमा रखने को लेकर विवाद हो गया। जिसकी सूचना को तहसीलदार सहित कोतवाल मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया।

एक पक्ष वीरेंद्र कुशवाहा का कहना है कि जमीन उन के काश्तकारी की है और वे अपने जमीन में कुछ भी रख सकते है। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए और मौके पर वे दस्तावेजों के साथ पहुंचे गये। वही दूसरा पक्ष शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता एवं अन्य आस पास के लोगों का कहना है कि नगर के सतुआनी घाट के पास एक पीपल के पेड़ के नीचे कुछ लोगों द्वारा जान बुझ कर सरकारी बंजर जमीन पर भगवान बुद्ध की मूर्ति बार बार रखी जा रही है जो नियम संगत नहीं है। इस जगह पर कभी भी कोई मूर्ति नहीं थी और मूर्ति रख कर जबरदस्ती विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। घाट के पास यह शिव मंदिर वर्षो पुराना है और सरकारी दस्तावेजों में दर्ज है। परिसर के आस पास  नगर पालिका द्वारा इंटरलॉकिंग बिछाई गई है और सामुदायिक शौचालय भी बनाया गया है। घटना की सूचना जब पुलिस और तहसील के अधिकारी को हुई तो अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाया बुझाया लेकिन दोनों पक्ष अपनी बातों में अड़े रहे। जिस पर तहसीलदार घनश्याम ने लेखपालों को नक्शा आदि के साथ बुलाया और जमीन की नापी करा दी। इस संबंध में तहसीलदार घनश्याम ने बताया कि जिस जगह पर पीपल के पेड़ के नीचे मूर्ति रखी गयी है वह सरकारी बंजर भूमि है। नापी के बाद मूर्ति हटवाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि विवाद पुराना है। यदि मूर्ति नहीं हटाई जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: दो गौ तस्कर अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार
Next: बसपा छोड़कर संतोष कुशवाहा ने समर्थकों के साथ सपा का थामा दामन

संबंधित खबरें

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Screenshot_20260813_062320_Facebook
  • खबर ⁄ समाचार

किन्नर और साथियों ने व्यापारी से की पांच हजार की छिनैती

संतोष शर्मा 13-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260815-WA0027
  • खबर ⁄ समाचार

तिरंगा फहराकर देशप्रेम का दिया संदेश, दिवंगत अधिवक्ताओं को किया नमन

संतोष शर्मा 15-08-2026
IMG-20260813-WA0035
  • स्वास्थ्य

ट्यूमर ने छीनी थी चलने की क्षमता, सफल ऑपरेशन के बाद 76 वर्षीय महिला के चेहरे पर लौटी खुशी

संतोष शर्मा 14-08-2026
IMG-20260813-WA0048
  • खेत खलिहान

22 साल बाद किसानों के गांव पहुंची सहकारिता की सुविधा

संतोष शर्मा 13-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.