Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

बी.ए.प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग मंगलवार से

ब्यूरो 09-09-2021

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
khabarimg

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय कला स्नातक (बी.ए.)प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग मंगलवार 14.09.2021 को प्रातः 11.00 बजे से अपराह्न 2.00 बजे के मध्य कक्ष संख्या 11 से 15 में संवर्ग वार होगी।

इस आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शरद कुमार ने बताया कि सामान्य संवर्ग के 110 अन्य पिछड़ा वर्ग के 98 एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के 86 अंक प्राप्त करने वाले आवेदकों की काउंसिलिंग प्रथम सूची के अनुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्नातक कला संकाय में कुल 903 सीटें विश्व विद्यालय द्वारा आवंटित हैं, इन्हीं सीटों पर महाविद्यालय में संचालित हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, राजनीतिविज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र एवं दर्शनशास्त्र विषयों हेतु काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा संयोजक डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है जबकि अंक पत्र अभी प्राप्त नहीं हुए हैं अतः परीक्षा समिति ने छात्र हित में निर्णय लिया है कि हाई स्कूल का अंक पत्र / प्रमाण पत्र, आरक्षण लाभ के इच्छुक आवेदक सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मूल रूप में तथा इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने सम्बन्धी इंटरनेट पर जारी अंक पत्र की स्व प्रमाणित प्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करा लें। प्रथम सूची के प्रवेशार्थियों की काउंसिलिंग सम्पन्न होते ही बची हुई सीट पर द्वितीय सूची के चयनित आवेदकों को रिक्ति के सापेक्ष अवसर दिया जाएगा। इ.डब्लू.एस., स्वतंत्रता सेनानी आश्रित, अल्पसंख्यक एवं दिव्यांग कोटे में प्रवेश के चयनित आवेदकों से अपने मूल प्रमाण पत्र सहित स्वयं उपस्थित होकर मनोज कुमार सिंह अथवा संयोजक प्रवेश से मिलें। प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 लागू हो चुकी है और इसी के अनुरूप विषय का चयन किया जाना है, अतः महाविद्यालय के आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अरुण कुमार ने प्रवेशार्थियों से अपनी रुचि ज्ञान क्षमता एवं आवश्यकता के अनुरूप संकाय / विषय चुनने की सलाह दी है। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

Post navigation

Previous: अधिवक्ताओं ने दिखाई एकजुटता
Next: संविदा कर्मियों ने प्रार्थना पत्र देकर वेतन भुगतान की लगाई गुहार

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

20260822_194946
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

व्यापार मंडल की कमान मिलते ही राकेश का भव्य स्वागत

संतोष शर्मा 22-08-2026
FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.