Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

भाकपा माले ने धरना प्रदर्शन कर सौपा पत्रक

ब्यूरो 26-08-2021
IMG-20210826-WA0023

जमानियाँ। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं ने किसानों को फसल मुआवजा दिलाने व बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम प्रतिभा मिश्रा को सौंपा।

जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि गंगा व कर्मनाशा में आई बाढ़ के कारण तटवर्ती क्षेत्रों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांव कालनपुर, गायघाट, धुस्का, ताजपुर, रघुनाथपुर सहित अन्य गांवों में राहत सामग्री के नाम पर कुछ भी नहीं मिला है। इन क्षेत्रों में 70 फीसदी खेती बंटाई पर होती है। बाढ़ के कारण बटाईदार किसानों की पूरी पूंजी डूब गई है। सरकार को मुआवजा देने का प्रावधान करना चाहिए। सिर्फ राहत सामग्री मुहैया कराने से काम नहीं चलेगा। योगी सरकार बाढ़ राहत पैकेज की घोषणा करे। गांव-गांव में गरीबों को छह महीने तक मुफ्त में राशन की व्यवस्था की जाए। मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। उक्त मौके पर विजयी वनवासी, राम अवध बिद, मुराली वनवासी, लालजी वनवासी, विनोद कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: महिला ने गंगा सेतु से लगाई छलांग

संबंधित खबरें

FB_IMG_1787395963702
  • खबर ⁄ समाचार

मनमाने टैक्स के खिलाफ व्यापार मंडल का हल्लाबोल

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260822-WA0044
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया बलुआ घाट से सब्बलपुर तक डीएम-एसपी ने परखी बाढ़ की स्थिति

संतोष शर्मा 22-08-2026
IMG-20260820-WA0056
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया गृहकर वृद्धि से भड़के व्यापारी, व्यापार मंडल ने उठाई आवाज

संतोष शर्मा 20-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

74
  • घटना / दुर्घटना

विद्युत विभाग की लापरवाही से लगी भीषण आग, सात दुकानें जलकर राख‚ 14 लाख से अधिक का नुकसान

विशेष संवाददाता 07-09-2026
4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.