Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सीवर लाइन कार्य में दो मजदूरों की मौत, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीआरओ

विशेष संवाददाता 04-06-2025
khabarlogo

गाजीपुर। नखाय तिराहे पर चल रहे सीवर लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। सीवर की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल बचाव टीम तथा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया।

मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) आयुष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक अत्यंत दुःखद घटना है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कार्य के दौरान मानक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। संबंधित ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने के कारण यह हादसा हुआ है। सीआरओ ने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति या एजेंसी दोषी पाई जाएगी, उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों को सरकार द्वारा अनुमन्य हर संभव सहायता दी जाएगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ, सदर एसडीएम और स्थानीय कोतवाल स्वयं मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी निर्माण एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी दूध के दो नमूने लिए गए
Next: कचहरी परिसर में अधिवक्ता की फाइलें फाड़ी गईं, मुकदमा दर्ज

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.