Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी दूध के दो नमूने लिए गए

विशेष संवाददाता 04-06-2025
khabarlogo

गाजीपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) आर.सी. पाण्डेय के निर्देशन में जिले में मिलावटी दूध और दुग्ध उत्पादों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम उठाया गया है।

अभियान के तहत भोलेनगर, होलीपुर (सैदपुर) स्थित प्रो. जयप्रकाश यादव के मेसर्स पराग बीएमसी (बल्क मिल्क चिलिंग सेंटर) से मिश्रित दूध का एक नमूना तथा बड़हरा तुरना (नन्दगंज) स्थित कमलेश सिंह यादव के बीएमसी सेंटर से भी मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी। यह कार्रवाई सुमन कुमार मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और शैलेन्द्र कुमार सिंह, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई। टीम में डॉ. तूलिका शर्मा, गुलाबचंद गुप्त, राजीव कुमार सिंह, विरेंद्र यादव, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अरविंद प्रजापति जैसे अधिकारी शामिल रहे। खाद्य विभाग की यह मुहिम आम जनता को मिलावट से मुक्ति दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम है, और आगे भी इस तरह की कार्रवाइयों की निरंतरता बनी रहेगी।

Post navigation

Previous: तीन छात्रों ने आईआईटी जेईई एडवांस 2025 में हासिल की शानदार सफलता
Next: सीवर लाइन कार्य में दो मजदूरों की मौत, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीआरओ

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.