Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

तीन छात्रों ने आईआईटी जेईई एडवांस 2025 में हासिल की शानदार सफलता

विशेष संवाददाता 02-06-2025
SUN SHINE PUBLIC SCHOOL 01

जमानिया। सनशाइन पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है, जब विद्यालय के तीन मेधावी छात्र-छात्राओं ने आईआईटी जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में सफलता अर्जित कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय के छात्र हरिओम सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 4809 (ओबीसी श्रेणी) प्राप्त की है। विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि हरिओम सिंह ने इसी वर्ष विद्यालय से इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा दी थी, जिसमें उन्होंने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र का स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, छात्रा प्राची मौर्या ने 9028वीं ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी श्रेणी) तथा छात्र अभिषेक ठाकुर ने 12128वीं ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी श्रेणी) प्राप्त कर परीक्षा में सफलता पाई है।इन तीनों विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण है। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग प्रभारी पूजा सिंह एवं समस्त शिक्षकगणों ने सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने कहा कि सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं लगातार कई वर्षों से आईआईटी‚ एनईईटी‚ कैट सहित अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते आ रहे हैं। यह विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और शिक्षकों की समर्पित मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम बताया। यह सफलता निश्चित ही अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगी।

Post navigation

Previous: विकसित कृषि संकल्प अभियान रेवतीपुर के किसान होंगे आधुनिक, आत्मनिर्भर
Next: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिलावटी दूध के दो नमूने लिए गए

संबंधित खबरें

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026

शायद आपने नहीं देखा

4 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सत्यम इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
0 (2)
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
01
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

सनशाइन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
4
  • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर

ब्लॉसम एकेडमिक स्कूल में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विशेष संवाददाता 03-09-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.