Skip to content
Ghazipur News

Ghazipur News

Primary Menu
  • खबर ⁄ समाचार
    • अपराध
    • घटना / दुर्घटना
    • धरना प्रदर्शन
    • समस्या
    • कार्यक्रम / बैठक / गोष्‍ठी ⁄ शिविर
    • साहित्य एवं कला
    • खेत खलिहान
    • सूचना
  • खेल–कूद
  • स्वास्थ्य
    • कोरोना
  • राजनीति
  • धर्म ⁄ ज्योतिष
  • वीडियो
  • हमारे बारे में
    • गोपनीयता नीति
    • संपर्क करें
  • खबर ⁄ समाचार

अधिशासी अभियन्ता के विदाई समारोह में मिलने के लिए उमड़ा अफसरो व ठेकेदारों का जन सैलाब

विशेष संवाददाता 30-08-2024

शेयर करें:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
img-20240830-wa02148359129924834457205.jpg

गाजीपुर। कई महीनो तक लोक निर्माण विभाग के तीन विभागों का एक साथ सफल संचालन करने वाले तेज तर्रार अधिशासी अभियन्ता अवधेश सिंह का स्थानान्तरण जनपद से झांसी हो गया है। इसके चलते विभाग की ओर से जिला पंचायत हाल में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय लोगों के साथ समस्त विभागों के सैकड़ों अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के तमाम छोटे बड़े ठेकेदार भी मौजूद रहे। सबने श्री सिंह की भरपूर सराहना की और भाव भीनी विदाई दी गयी।
बताया जाता है कि अवधेश कुमार सिंह समस्तीपुर जिले के रहने वाले है और कुछ महीने पहले लोक निर्माण विभाग के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनो खण्डों का चार्ज संभालते हुये विकास का नया पैमाना गढ़ने का काम किया। श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में विगत 20 सालों से विवादों में लटकी विभाग की दो दर्जन सड़कों का भी निर्माण ग्रामीणों व अन्य लोगों से बातचीत करके रास्ता निकालकर करा दिया। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियो के साथ-साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्माण खण्ड तृतीय के अधिशासी अभियन्ता भी शामिल रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जमानियॉ की पूर्व विधायक सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह, अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, परियोजना निदेशक राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला अल्पसंख्या अधिकारी चन्द्रशेखर यादव समेत दो दर्जन अधिकारियों ने श्री सिंह का माल्यार्पण किया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भी दिया।
इस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ लल्लन सिंह, आलोक सिंह, पंकज यादव, नीरज राय, सुधाकर पाण्डेय, सच्चिदानन्द सिंह, सोनू राय, मनीष पाण्डेय, नवनीत सिंह, उज्जवल दादा, राजेश सिंह, पतिराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र सिंह, मोहन कुशवाहा, राममूरत, युधिष्ठिर राय आदि लोगो ने भी श्री सिंह को भाव भीनी विदाई दी। अपने उद्बोधन में श्री अवधेश सिंह ने कहा कि जनपद में मेरा कार्यकाल काफी सकारात्मक रहा है। यहॅा के लोगो ने हमे काफी सम्मान देने के साथ-साथ तमाम ऐसी जानकारियॉ दी जिससे विभाग के बिगड़े कार्यो को ठीक करने में काफी सुविधा होगी। श्री सिंह ने जनपद के सभ्य जनों, अफसरो व ठेकेदारों को भी बधाई देते हुए अपने मातहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का भी सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन व इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन की ओर से राकेश व प्रदीप ने भी श्री सिंह को भगवान राम का प्रतीक चिन्ह अर्पित किया। कार्यक्रम जिला पंचायत हाल में आयोजित था।

Post navigation

Previous: बीते दिनों आरपीएफ जवानों की हत्‍या में शामिल एक और हत्यारा हुआ रफ्तार
Next: डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का स्थलीय निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

संबंधित खबरें

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026

शायद आपने नहीं देखा

khabarimg
  • खबर ⁄ समाचार

गाजीपुर में जर्जर शिरोपरि जलाशयों का हो रहा ध्वस्तीकरण

संतोष शर्मा 16-08-2026
Screenshot_20260815_222533_Dainik Bhaskar
  • खबर ⁄ समाचार

एनएच-24 पर लगाई जा रही रेडियम लाइट, रात में राह होगी आसान

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_144910
  • खबर ⁄ समाचार

जमानिया श्रमजीवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत।

संतोष शर्मा 15-08-2026
20260815_104639
  • खबर ⁄ समाचार

अमर शहीद इंटर कॉलेज में देशभक्ति की गूंज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

संतोष शर्मा 15-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.